दलकी में महिला को डायन बताकर मारपीट का आरोप, चार नामजद आरोपी गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Allegation of woman being beaten after being branded a witch in Dalki

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर: चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के दलकी-02 गांव में 65 वर्षीय महिला को कथित रूप से डायन बताकर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सीमा मुंडारी उर्फ चिकनी मुंडारी, नन्दलाल मुंडारी उर्फ निन्दु मुंडारी, बाया मुंडारी उर्फ लुटु मुंडारी तथा राजू मुंडारी उर्फ मोड़ मुंडारी शामिल हैं।

यह भी पढे : भारत की अपनी तरह की पहली कोक ओवन गैस इंजेक्शन परियोजना के साथ मेरामंडली में टाटा स्टील ने सस्टेनेबल स्टीलमेकिंग की दिशा में बढ़ाया कदम

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को पीड़िता सुमति महली (65) के फर्दबयान के आधार पर चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 98/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, 2001 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने दलकी-02 गांव में छापेमारी कर चारों नामजद आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी की तबीयत खराब होने को लेकर पीड़िता पर कथित रूप से जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया और इसी विवाद में उसके साथ मारपीट की गई।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रिया लक्ष्मी टुडू, सहायक अवर निरीक्षक बिरबल चौधरी, दिलीप कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट