Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप, जनसुविधा प्रतिनिधि ने उपायुक्त को पत्र लिख जांच की मांग की

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Allegations of Gross Irregularities in Drain Cleaning
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिख कर जेएनएसी द्वारा बड़े नालों की सफाई कार्य में घोर अनियमितता बरतने का आरोप लगाये हुए सक्षम पदाधिकारी से जांच की मांग की है।

यह भी पढ़े : मोती नगर में RCC खंभा लगाने की मांग, बिजली विभाग को सौंपा गया ज्ञापन

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मुकुल मिश्रा ने पत्र में लिखा है कि जेएनएसी प्रत्येक वर्ष बरसात से पूर्व बड़े नाला-नालों की सफाई की जाती है। इस बार भी बरसात से पूर्व कदमा एवं सोनारी के बड़े नालों की सफाई प्रारंभ की गयी है।

मुकुल मिश्रा के अनुसार, नालों की सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया के द्वारा 30 मजदूरों की व्यवस्था की गयी है लेकिन जेएनएसी कम मजदूर लगा रहा है। मुकुल मिश्रा ने लिखा है कि सोनारी क्षेत्र में दिनांक एक जून और दो जून को मात्र 17 मजदूरों को सफाई कार्य में लगाया गया था। उनका आरोप है कि कदमा क्षेत्र में दिनांक तीन और चार जून को मात्र 19 मजदूरों को लगाया गया।

मुकुल मिश्रा के अनुसार, फिलहाल सोनारी में नालों की सफाई का कार्य बंद है। मौसम विभाग ने शीघ्र बारिश की संभावना जतायी है। यदि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो सोनारी, कदमा के निचले इलाकों में जल-जमाव होगा और बाढ़ स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। ऐसी परिस्थिति में इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जमशेदपुर अक्षेस की होगी।

मुकुल मिश्रा ने आरोप लगाया कि जेएनएसी के उप नगर आयुक्त के उदासीन रवैया और विभाग के द्वारा तय मजदूरों (30) की संख्या से कम मजदूरों को सफाई कार्य में लगाने के कारण बड़े नालों का सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है और समय पर सफाई कार्य पूर्ण होने की संभावना नहीं दिख रही है। मुकुल मिश्रा ने उपायुक्त से मांग की है कि इस मामले की जांच किसी सक्षम पदाधिकारी से करवाएं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator