सोशल संवाद / नई दिल्ली (रिपोर्ट- सिद्धार्थ प्रकाश ) :नई दिल्ली के हिंदूराव अस्पताल में पत्रकार के साथ कथित मारपीट और जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने इस पूरे प्रकरण में सख्त और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा है।
यह भी पढे : चुनाव नतीजों के अगले दिन ममता बोलीं-हारे नहीं, हराया गया
शिकायत के अनुसार, पत्रकार श्रावणी मिश्रा भूपति अस्पताल में अनियमितताओं की रिपोर्टिंग कर रही थीं। आरोप है कि 30 मार्च 2026 को कवरेज के दौरान उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई, साथ ही मोबाइल छीनकर सबूत मिटाने की कोशिश हुई।
इसके बाद 4 मई को दोबारा अस्पताल पहुंचने पर फिर से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, लेकिन संगठन ने गंभीर धाराएं जोड़ने और SIT जांच की मांग की है।
संगठन का कहना है कि यह घटना पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है और पीड़ित को सुरक्षा दी जानी चाहिए।









