सोशल संवाद / डेस्क : Yash Raj Films के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में पहली बार स्पाई यूनिवर्स की कहानी को फीमेल लीड के साथ पेश किया जा रहा है। फिल्म में Alia Bhatt और Sharvari मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
यह भी पढे : OTT Release This Week: 9 से 15 मार्च के बीच आ रही हैं ये बड़ी वेब सीरीज और फिल्में, जानें क्या देखें
‘अल्फा’ की नई रिलीज डेट घोषित
पहले यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद इसकी रिलीज डेट बदलकर अप्रैल कर दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है।
Yash Raj Films ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि ‘अल्फा’ अब 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स के अनुसार फिल्म के VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन पर ज्यादा समय देने के कारण रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है ताकि दर्शकों को बेहतर सिनेमाई अनुभव मिल सके।
OTT रिलीज की अफवाहों पर लगा विराम
सोशल मीडिया पर फिल्म के सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की चर्चा चल रही थी। हालांकि मेकर्स ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए साफ कर दिया गया कि ‘अल्फा’ का प्रीमियर केवल थिएटर में ही होगा।
नए पोस्टर में Alia Bhatt के किरदार की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें उनके चेहरे और हाथों पर चोट के निशान नजर आते हैं। पोस्टर में फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के नाम भी सामने आए हैं।
स्टारकास्ट और निर्देशन
फिल्म में Alia Bhatt और Sharvari के अलावा Anil Kapoor और Bobby Deol भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail कर रहे हैं, जो पहले The Railway Men, Fan और Dhoom 3 जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं।
फिल्म की कहानी और शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कहानी एक महिला जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का बड़ा हिस्सा कश्मीर में शूट किया गया है। वहीं Bobby Deol फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं, जो कहानी में एक दिलचस्प ट्विस्ट लाएंगे।









