रेलवे अस्पताल में जल्द होगा एसी फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
रेलवे अस्पताल में जल्द होगा एसी फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : रेलवे अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एसी फिजियोथेरेपी सेंटर तैयार किया गया है। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण कुमार हुरिया एक सप्ताह के भीतर इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस आधुनिक केंद्र के शुरू होने से रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।

यह भी पढ़े : एमजीएम में डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस पहनना जरूरी

इससे पहले रविवार को डीआरएम सड़क मार्ग से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और औचक निरीक्षण किया.
डीआरएम ने स्टेशन परिसर, सुरक्षा व्यवस्था और बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग स्कूल ट्रेनिंग सेंटर का बारीकी से जायजा लिया। डीआरएम के अचानक पहुंचने से रेल महकमे और विभिन्न विभागों के अधिकारियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सभी संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआरएम ने बागबेड़ा ट्रेनिंग सेंटर में रेल कर्मचारियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने टाटानगर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।

हाल के दिनों में हाइटेंशन तार की चपेट में आने की घटनाओं को रेलवे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीआरएम के निर्देश पर स्टेशन के कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र के समीप बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती कर दी गयी है. इसके साथ ही स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा सख्त कर दी गयी है। जांच व वैध टिकट के बिना किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version