झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में आ रहे हैं फर्जी कॉल , हो जाएँ सावधान

By Tamishree Mukherjee

Updated On:

Follow
मंईयां सम्मान योजना के संदर्भ में या रहे हैं फर्जी कॉल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला खरसावां ( रिपोर्ट -दीपक महतो ): झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के संदर्भ में सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहें हैं,जो पूरी तरह से फर्जी है। इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन – बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर OTP या अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी कॉल करने वाले के साथ साझा कदापि नहीं करें।

यह भी पढ़े : लापता : मिलने पर दे खबर

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

झारखण्ड सरकार इस योजना को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं कर रही है। अतः आप सभी सतर्क रहें और ऐसे कॉल आने पर अपने बैंक खाता की जानकारी नहीं दें। तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी है। कई लोग मैसेज या कॉल (Bank Fake Call ) करके फ्रॉड कर रहे हैं। SMS, व्हाट्सएप, मेल या टेलीग्राम के जरिये भी मैसेज आ सकते हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है सावधान रहें।

झारखण्ड पुलिस ऐसे मामलों को लेकर सतर्क हैं। किसी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हुए फर्जी कॉलर को चिन्हित करने का कार्य करें । साथ ही आप सभी से अनुरोध है कि अपने आस पास के/परिचितों/रिश्तेदारों तक भी यह जानकारी ज़रूर साझा करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---