Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अर्जुन मुंडा ने किया जुगसलाई में पूजा पंडाल का उद्घाटन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अर्जुन मुंडा ने किया जुगसलाई में पूजा पंडाल का उद्घाटन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में गंगा जमुनी संस्कृति की प्रतीक श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी गौरी शंकर रोड जुगसलाई के पूजा पंडाल का उद्घाटन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अर्जुन मुंडा जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की एवं  l झारखंड वासियों के सुख और समृद्धि की कामना की ।इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुंडा ने कहा कि समिति विगत 54 वर्षों से लगातार मां दुर्गा की पूजा कर रही है। उन्होंने कहा की मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। पुरे देश में लोग नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना करते हैं।नवरात्र में मां दुर्गा की स्तुति  का विशेष महत्व है। नवरात्रि का त्योहार हमें असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।

यह भी पढ़े : जिला प्रशासन ने चेकिंग पर लगाई रोक,डा. अजय ने जताया आभार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा साहस, शक्ति, ज्ञान, विवेक एवं समृद्धि की प्रतीक है। उन्होंने कहा की नवरात्रि हमें सत्य की राह पर चलने का संदेश देती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया की नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना करें एवं समाज की सुख समृद्धि की कामना करें। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेंद्र पांडे, नवल किशोर बरनवाल, मोहम्मद सूबेद सुरेश शर्मा, ज़िला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, मिंटू मेंगोटिया,अशोक सारस्वत एवं अन्य को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अनमोल शर्मा, शेखर शर्मा निकेश अग्रवाल, सुनील शर्मा,राजू प्रसाद,विजय जायसवाल,कन्हैया सिंह,विजय हेंब्रम,गणेश रविदास,राजू जैन,प्रशांत दास,चंद्रशेखर दास,पिंटू सैनी,सोनू अग्रवाल,विनय शर्मा,अनूप खां,नटवर गनेरीवाल एवं अन्य उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator