---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

Arka Jain University : कैम्पस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों ने साबित की प्रतिभा, टीवीएस मोटर्स में 30 का चयन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Arka Jain University : कैम्पस प्लेसमेंट में विद्यार्थियों ने साबित की प्रतिभा, टीवीएस मोटर्स में 30 का चयन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : Arka Jain University (एजेयू) ने कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी में अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस मोटर्स की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के 30 विद्यार्थियों का कंपनी में अंतिम रूप से चयन हुआ है। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता साबित की। चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति जूनियर ऑपरेटर (Jr. Operator) पद पर हुई है। ये कंपनी के मैसूर (कर्नाटक) स्थित संयंत्र में योगदान करेंगे।

यह भी पढे : चक्रधरपुर में ‘भगेरिया ब्लास्टर फुटबॉल क्लब’ का शुभारंभ, स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा नया मंच

चयनित विद्यार्थियों में बीबीए के 15, बीकॉम के 9, बी.टेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के 5 तथा बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के 1 विद्यार्थी शामिल हैं। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण एवं सुदृढ़ प्लेसमेंट व्यवस्था का उत्कृष्ट प्रमाण है।

इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल चयनित विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय उद्योगों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुख शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रहा है, जिससे विद्यार्थियों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में बेहतर करियर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव (Registrar) डॉ. अमित श्रीवास्तव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, नियमित प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित विद्यार्थी अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।

वहीं, हेड–ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हिमांशु सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योगों के लिए पूर्णतः तैयार पेशेवर बनाना है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय निरंतर राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने चयनित सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सत्र 2026 के लिए एडमिशन आरम्भ- अपने सपनों को दें ‘फ्यूचर रेडी’ उड़ान

एजेयू में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही, आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, बेहतर प्लेसमेंट अवसरों की समुचित उपलब्धता है। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि जो विद्यार्थी अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं, वे अरका जैन यूनिवर्सिटी आपके लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए डिप्लोमा, स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) एवं पीएचडी. (Ph.D.) स्तर के 40 से अधिक रोजगारोन्मुख एवं उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि एजेयू का “फ्यूचर रेडी” विजन विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल, आत्मविश्वासी और रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार पेशेवर के रूप में विकसित करता है। अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी संकाय, इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड लर्निंग, इंटर्नशिप, कौशल विकास कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट प्लेसमेंट सुविधाएं विद्यार्थियों को सफल करियर की मजबूत नींव प्रदान करती हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version