सोशल संवाद / डेस्क : Arunachal Pradesh में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड और फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। अपर सुबनसिरी जिले में हुए बड़े भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दिबांग वैली में अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के पांच जवान लापता हैं।
यह भी पढे : नारायण प्राइवेट आईटीआई में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
अपर सुबनसिरी में लैंडस्लाइड से 4 की मौत
अपर सुबनसिरी जिले के केओजारिंग-ब्याचिंग रोड निर्माण स्थल पर भारी बारिश के बाद बड़ा भूस्खलन हुआ। मलबे में कई लोग दब गए। हादसे में चार मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
दिबांग वैली में फ्लैश फ्लड से सेना का कैंप प्रभावित
दिबांग वैली जिले के पासु पानी स्थित 5th Grenadier के आर्मी कैंप में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद अचानक फ्लैश फ्लड आ गई। बाढ़ के तेज बहाव में दो शेल्टर बह गए और सात सेना के जवान इसकी चपेट में आ गए। इनमें से दो जवानों को बचा लिया गया, जबकि पांच अभी भी लापता हैं।
सेना और प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
लापता जवानों की तलाश के लिए सेना की कई रेस्क्यू टीमें अभियान चला रही हैं। अरुणाचल प्रदेश पुलिस, ITBP, General Reserve Engineer Force और स्थानीय स्वयंसेवक भी बचाव अभियान में शामिल हैं। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी इलाकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां बनी हुई हैं।
भारी बारिश से पहले भी हुआ बड़ा नुकसान Arunachal Pradesh
अरुणाचल प्रदेश में जारी मानसूनी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, इस मानसून में सड़कों, पुलों, बिजली लाइनों, जलापूर्ति प्रणालियों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है ।









