Advertisement 2

अरविंद केजरीवाल के द्वारा मुख्य मंत्री आतिशी को दिल्ली की सड़कों की दुर्दशा को लेकर लिखा पत्र एक हासयसपद छलावा है – दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अरविंद केजरीवाल के द्वारा मुख्य मंत्री आतिशी को दिल्ली की सड़कों की दुर्दशा को लेकर लिखा पत्र एक हासयसपद छलावा है - दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली ( रिपोर्ट -सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा मुख्य मंत्री आतिशी को दिल्ली की सड़कों की दुर्दशा को लेकर लिखा पत्र एक हासयसपद छलावा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की जिस मुख्य अरविंद केजरीवाल ने लगभग पौने दस साल दिल्ली पर शासन किया और जिनके शासन में दिल्ली का पूरा सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर जर्जर हो गया उनके द्वारा सड़क सुधार पर पत्र लेखन दिल्ली वालों को स्तब्ध कर गया है।

यह भी पढ़े : केजरीवाल का सीएम आतिशी को पत्र, युद्ध स्तर पर ठीक हों दिल्ली की सड़कें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल ने अपने लम्बे शासनकाल में सड़क रखरखाव पर बिल्कुल ध्यान नही दिया पर अब जब शीशमहल के बाहर निकल कर जनता का सड़कों, सीवर, जल सप्लाई एवं परिवहन पर हाहाकार सुना तो अब वर्तमान मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर अपनी विफलता का ठीकरा आतिशी सरकार पर फोड़ने की भूमिका बना रहे हैं और यह एक हास्यास्पद छलावा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version