Advertisement 2

अरविन्द कुमार बने जमशेदपुर के प्रभारी उपश्रमायुक्त

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
अरविन्द कुमार बने जमशेदपुर के प्रभारी उपश्रमायुक्त
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्रम, नियोजन, कौशल व प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को श्रम विभाग के अधिकारियों का तबादला किया है। प्रदीप राॅबर्ट लकड़ा को अपर श्रमायुक्त जमशेदपुर बनाया गया है। वे इसके अतिरिक्त अपर श्रमायुक्त दुमका, निदेशक न्यूनतम मजदूरी रांची, अपर निबंधक श्रमिक संघ रांची, उपश्रमायुक्त अनुश्रवण मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही, श्रम अधीक्षक जमशेदपुर-2 रहे अरविन्द कुमार का तबादला श्रम अधीक्षक-1 के पद पर किया गया है।

यह भी पढ़े : आदिवासी मुंडा समाज मानगो शाखा जमशेदपुर का चुनाव संपन्न

अरविन्द कुमार को उपश्रमायुक्त जमशेदपुर और सहायक श्रमायुक्त जमशेदपुर का अतिरिकत प्रभार भी दिया गया है। अरविन्द कुमार को बेहद सरल और व्यवहारशील अधिकारी के रूप में जाना जाता है। श्रमिकों के हित में अरविन्द कुमार के कई आदेश के कारण विभागीय तौैर पर इन्हें उपश्रमायुक्त का प्रभार  दिया गया है। जमशेदपुर -1 के पद पर रहे अविनाश ठाकुर से अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। वे सरायकेला के श्रमअधीक्षक बने रहेंगे।

वहीं, चाईबासा श्रम अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। साथ ही, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहे सत्येंद्र कुमार सिंह को प्रोन्नति देते हुए श्रम अधीक्षक जमशेदपुर-1 के पद पर नियुक्त किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version