Sapna Choudhary Divorce: 6 साल बाद वीर साहू से अलग होंगी सपना चौधरी, तलाक पर किया खुलासा

By Riya Kumari

Published :

Follow
Sapna Choudhary Divorce: 6 साल बाद वीर साहू से अलग होंगी सपना चौधरी, तलाक पर किया खुलासा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि सपना ने शादी के करीब छह साल बाद पति वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की है। सपना ने एक इंटरव्यू में खुद अलग होने की बात स्वीकार की और बताया कि उनके रिश्ते में क्या मुश्किलें आईं।

यह भी पढे : Eisha Singh-Avinash Mishra Controversy: भाई ने लीक की WhatsApp चैट, अभिनेता ने मांगी माफी

सपना चौधरी ने तलाक पर क्या कहा?

NMF News को दिए इंटरव्यू में सपना चौधरी ने कहा कि जब तक रिश्ता अच्छा चल रहा था, दोनों साथ थे। लेकिन जब चीजें ठीक नहीं रहीं, तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। उनके मुताबिक, उनके रिश्ते में क्या हुआ और अलग होने की असली वजह क्या है, यह सिर्फ वह और वीर साहू ही जानते हैं।

सपना ने शादीशुदा जिंदगी में सम्मान, भावनाओं की समझ और एक-दूसरे को अहमियत देने को जरूरी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि रिश्ते में प्रताड़ना या तनाव मिलने पर वह चुप नहीं रहेंगी।

शादी के बाद करियर और पहचान पर पड़ा असर

सपना ने बताया कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद जब उनका करियर अच्छा चल रहा था, उसी दौरान उन्होंने शादी की थी। उन्होंने पत्नी, मां और बहू की जिम्मेदारियां निभाईं, लेकिन समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि वह अपनी व्यक्तिगत पहचान और करियर पर ध्यान देना भूल गई थीं।

उन्होंने प्यार और रिश्तों पर भी अपनी राय रखी और कहा कि प्यार केवल शारीरिक नहीं, बल्कि भावनाओं और भरोसे से जुड़ा होता है।

2020 में हुई थी वीर साहू से शादी

सपना चौधरी ने साल 2020 में हरियाणवी गायक और अभिनेता वीर साहू से निजी समारोह में शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक अपनी शादी की खबर सार्वजनिक नहीं की थी। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं।

क्या दूसरी शादी करेंगी सपना?

इंटरव्यू में सपना से दूसरी शादी को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने खुद को भावुक इंसान बताते हुए कहा कि वह किसी से आसानी से प्यार नहीं करतीं और भविष्य में किसी योग्य व्यक्ति से मुलाकात होने पर ही इस बारे में सोचेंगी।

फिलहाल सपना और वीर के तलाक की कानूनी प्रक्रिया का अंतिम फैसला सामने नहीं आया है। दोनों के रिश्ते को लेकर आगे क्या स्थिति बनती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version