Jharkhand Ambulance Strike Ends: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सम्मान फाउंडेशन हटेगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Ambulance Strike Ends: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सम्मान फाउंडेशन हटेगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : Jharkhand में पिछले पांच दिनों से जारी 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म हो गई है। रविवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग, एंबुलेंस संचालन करने वाली कंपनी सम्मान फाउंडेशन और झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। समझौते के तहत सम्मान फाउंडेशन को दो महीने के भीतर हटाया जाएगा और कर्मचारियों के दो महीने के बकाया वेतन का भुगतान 48 घंटे में किया जाएगा।

यह भी पढे : BJP में झारखंड के तीन नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारी, प्रदीप वर्मा समेत इन नेताओं को मिला पद

दो महीने में बदलेगी एंबुलेंस संचालन कंपनी

वार्ता में सबसे अहम फैसला मौजूदा संचालन कंपनी सम्मान फाउंडेशन को दो महीने के भीतर हटाने का लिया गया है। इसके बाद नई कंपनी का चयन किया जाएगा। नई कंपनी के चयन में वर्तमान कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी है।

इसके अलावा 22 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और कर्मचारी संघ के बीच हुए समझौते को लागू करने का निर्णय लिया गया है।

48 घंटे में मिलेगा दो महीने का बकाया वेतन

कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग बकाया वेतन के भुगतान को लेकर थी। समझौते के अनुसार, कर्मचारियों को दो महीने का लंबित वेतन अगले 48 घंटे के भीतर दिया जाएगा।

वहीं, फरवरी 2025 से अब तक वेतन, ईपीएफ और ईएसआईसी में हुई कटौती की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद बकाया राशि का भुगतान 30 दिनों के भीतर करने पर सहमति बनी है।

मनमाने तरीके से नौकरी से नहीं हटाए जा सकेंगे कर्मचारी

समझौते में कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर भी फैसला लिया गया है। अब कंपनी अपनी मर्जी से किसी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाल सकेगी। किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर एनएचएम की राज्यस्तरीय टीम, संबंधित जिले के सिविल सर्जन और कर्मचारी संघ की भागीदारी में जांच की जाएगी।

इसके अलावा वेतन भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए एस्क्रो अकाउंट बनाया जाएगा। इससे कर्मचारियों के वेतन भुगतान की निगरानी की जा सकेगी।

एंबुलेंस खराब होने पर नहीं कटेगा वेतन

बैठक में यह भी तय किया गया कि एंबुलेंस खराब रहने या केस नहीं मिलने की स्थिति में कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी। कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ, ईएसआईसी, छुट्टी, जीवन बीमा और बोनस जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी है।

सभी एंबुलेंस में बायोमेट्रिक डिवाइस लगाए जाएंगे। वहीं, नई बहाली के लिए एनएचएम की अनुमति अनिवार्य होगी।

हड़ताल खत्म होने से मरीजों को मिलेगी राहत

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण राज्य के कई जिलों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थीं। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल पहुंचने के लिए निजी वाहनों, ऑटो और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा था।

अब कर्मचारियों के हड़ताल से लौटने के बाद 108 एंबुलेंस सेवा सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि, समझौते के तहत वेतन भुगतान और संचालन कंपनी बदलने जैसे फैसलों पर अमल करना स्वास्थ्य विभाग के लिए अहम होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version