---Advertisement---

अरविन्द कुमार बने जमशेदपुर नए प्रभारी उपश्रमायुक्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
Arvind Kumar becomes the new in-charge Deputy Labor Commissioner of Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्रम, नियोजन, कौशल व प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को श्रम विभाग के अधिकारियों का तबादला किया है। प्रदीप राबर्ट लकड़ा को अपर श्रमायुक्त जमशेदपुर बनाया गया है। वे इसके अतिरिक्त अपर श्रमायुक्त दुमका, निदेशक, न्यूनतम मजदूरी रांची, अपर निबंधक श्रमिक संघ रांची, उपश्रमायुक्त , अनुश्रवण, मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़े : मईयां योजना का लाभ न मिलने पर सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं डीसी कार्यालय, जताई नाराजगी

इसके साथ ही श्रम अधीक्षक जमशेदपुर-1 रहे अरविन्द कुमार का तबादला श्रम अधीक्षक-2 के पद पर किया गया है। अरविन्द कुमार को उपश्रमायुक्त जमशेदपुर और सहायक श्रमायुक्त, जमशेदपुर का प्रभार दिया गया है। जमशेदपुर -2 के पद पर रहे अविनाश ठाकुर से अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। इसके साथ ही श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रहे सतेन्द्र कुमार सिंह को प्रोन्नति देते हुए श्रम अधीक्षक जमशेदपुर-1 के पद पर नियुक्त किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version