सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक नवंबर से जनरल शिफ्ट के सभी कर्मचारियों की ड्यूटी की टाइमिंग साढ़े आठ से साढ़े पांच हो जाएगी। अभी तक जनरल शिफ्ट में पांच प्रकार की टाइमिंग चल रही है। इनमें सुबह सात से चार, साढ़े सात से साढ़े चार, आठ से पांच, साढ़े आठ से साढ़े-पांच, नौ से छह बजे तक शामिल है।
यह भी पढे : केंद्र सरकार के विकास कार्यों से घबराया है इंडिया गठबंधन: बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस पर साधा निशाना
हैवी व्हीकल का मूमवेंट रुकने के कारण उत्पादन प्रभावित होता था। जनरल शिफ्ट में 2800 कर्मचारी अभी ड्यूटी करते हैं। कंपनी प्रबंधन ने यूनियन नेतृत्व को इसकी आधिकारिक जानकारी सोमवार को दे दी है। जानकारी देने वालों में कंपनी के यशवंत पांडेय, चीफ एचआरबीपी चीफ सिक्योरिटी ब्रिगेडियर आशुतोष व शिखर-25 के चीफ प्रकाश सिंह हैं।











