Advertisement 2

ओमान के पास MT Settebello पर हमला: 2 भारतीय नाविकों की मौत, एक लापता; भारत ने जताया कड़ा विरोध

By Riya Kumari

Published :

Follow
ओमान के पास MT Settebello पर हमला: 2 भारतीय नाविकों की मौत, एक लापता; भारत ने जताया कड़ा विरोध
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ओमान तट के पास एक व्यापारी जहाज MT Settebello पर हुए हमले में भारतीय नाविकों के हताहत होने की खबर सामने आई है। इस घटना में दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जबकि जहाज के चीफ इंजीनियर के लापता होने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढे : Petrol Price News: एथेनॉल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, मिलेगी राहत

रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट हुआ। जहाज पर कुल 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना के बाद 21 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि अन्य के बारे में खोज अभियान चलाया गया।

भारत सरकार ने दर्ज कराया विरोध

घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नई दिल्ली में अमेरिकी राजनयिक को तलब किया और इस हमले पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।

समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। हाल के दिनों में क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version