Author: Muskan Thakur

  • लंदन शो में बीच में रोक दिया गया अरिजीत सिंह का गाना

    लंदन शो में बीच में रोक दिया गया अरिजीत सिंह का गाना

    सोशल संवाद/डेस्क : पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह हाल ही में लंदन में अपने म्यूजिक शो के दौरान चर्चा में आ गए। वह शो में सुपरहिट फिल्म सैयारा का टाइटल ट्रैक गा रहे थे, लेकिन बीच में ही उनके प्रदर्शन को रोक दिया गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने अपनी नाराजगी जताई।

    ये भी पढ़े : टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ ने मचाई धूम

    सैयारा गाने के दौरान हुई घटना

    अरिजीत सिंह ने अपने लंदन शो में सैयारा का टाइटल ट्रैक अपनी अनूठी शैली में पेश किया। गाने की शुरुआत से ही दर्शक उनकी आवाज़ के जादू में खो गए। लेकिन जैसे ही गाना आगे बढ़ा, मैनेजमेंट ने अचानक बिजली गुल कर दी और शो को रोक दिया। फैंस को अचानक घर लौटना पड़ा और अरिजीत को गाना पूरा करने या दर्शकों को अलविदा कहने का मौका नहीं मिला।

    कर्फ्यू के चलते शो रुकने का दावा

    सूत्रों के मुताबिक, लंदन में रात 10:30 बजे से कर्फ्यू लागू था। इसे ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने बिना सिंगर को बताए कार्यक्रम समाप्त कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अरिजीत सैयारा गा रहे थे और तभी अचानक बिजली चली गई। फैंस ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई, वहीं कुछ लोगों ने उनके गायन की तारीफ भी की।

    फैंस की प्रतिक्रियाएँ

    इंस्टाग्राम पेज The Whatup पर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें लिखा गया कि कर्फ्यू के कारण शो बीच में रोक दिया गया। वीडियो वायरल होते ही फैंस ने टिप्पणियों में अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोग नाराज़ हैं कि उन्हें अपना पसंदीदा गायक पूरा गाना सुनने का मौका नहीं मिला, वहीं कुछ ने अरिजीत सिंह की आवाज़ की जमकर तारीफ की।

    अरिजीत की आवाज़ का जलवा

    हालांकि शो आधे में ही रोक दिया गया, लेकिन अरिजीत सिंह की आवाज़ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सैयारा के टाइटल ट्रैक में उनकी एंगेजिंग प्रस्तुति और इमोशनल एक्सप्रेशन ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने यह साबित कर दिया कि अरिजीत की गायकी में अभी भी अद्भुत जादू है।

    अरिजीत सिंह का लंदन शो इस बार तकनीकी और आयोजन संबंधित कारणों से विवादों में रहा। लेकिन इस घटना ने यह भी दिखा दिया कि उनकी गायकी फैंस के दिलों में हमेशा रहती है। सैयारा का यह गाना, भले ही आधा सुना गया हो, लेकिन दर्शकों को उनका टैलेंट और कला दिखाने के लिए पर्याप्त था।

    फैंस अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि अरिजीत सिंह अपने अगले शो में बिना किसी बाधा के अपनी आवाज़ का जादू पूरे हक़ के साथ पेश करेंगे।

  • टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ ने मचाई धूम

    टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ ने मचाई धूम

    सोशल संवाद/डेस्क : 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में इस साल कई बड़ी और चर्चित फिल्में दिखाई गईं, लेकिन भारतीय फिल्म ‘बंदर’ ने जिस तरह से दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित किया है, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल उनके करियर की सबसे बोल्ड और हार्ड-हिटिंग फिल्मों में गिनी जा रही है, बल्कि इसे अब तक की उनकी बेस्ट फिल्म भी कहा जा रहा है।

    ये भी पढ़े : ‘बिग बॉस 19’ में शहबाज बदेशा की एंट्री, कुनिका सदानंद बेघर होने से बचीं

    अनुराग कश्यप की सबसे रॉ फिल्म

    टोरंटो फेस्टिवल में हुई वर्ल्ड प्रीमियर स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को खड़े होकर ताली बजाकर सराहा गया। समीक्षकों का कहना है कि ‘बंदर’ अनुराग कश्यप की सबसे रॉ और विवादित फिल्म है, जो समाज में कानून और न्याय व्यवस्था की दिशा पर गंभीर सवाल उठाती है। खासकर यह फिल्म उन हालातों पर रोशनी डालती है, जिनमें पुरुषों को न्याय की प्रक्रिया में असमान व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

    बॉबी देओल का नया अवतार

    फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका दमदार परफॉर्मेंस है। बॉबी देओल, जो पिछले कुछ सालों से लगातार खुद को नए किरदारों में साबित कर रहे हैं, ‘बंदर’ में पूरी तरह बदले हुए अंदाज़ में नजर आते हैं। उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और इमोशन्स—सब कुछ इस फिल्म में अलग ही स्तर पर दिखाई देता है। क्रिटिक्स का मानना है कि यह बॉबी देओल के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

    सान्या मल्होत्रा की दमदार मौजूदगी

    फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी एक अहम भूमिका में हैं। उन्होंने अपने किरदार को जिस गहराई और ईमानदारी से निभाया है, वह दर्शकों के दिलों तक पहुंच रहा है। इमोशनल और इंटेंस सीन में सान्या ने अपनी एक्टिंग से दिखा दिया कि वह क्यों आज की सबसे बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

    सबा आजाद और सपना पब्बी का सरप्राइज

    फिल्म की कास्ट में सबा आजाद भी शामिल हैं, जिन्होंने एक निडर और बेबाक महिला का किरदार निभाया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और नैचुरल एक्टिंग ने फिल्म की कहानी को और भी असरदार बना दिया। वहीं, सपना पब्बी को इस फिल्म की नई खोज कहा जा रहा है। उनके प्रदर्शन ने यह साबित किया कि आने वाले समय में वह इंडस्ट्री में बड़ा नाम बन सकती हैं।

    सुधीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की कहानी

    फिल्म की स्क्रिप्ट सुधीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। दोनों ने मिलकर एक ऐसी कहानी गढ़ी है, जो सच्चाई और कड़वे यथार्थ को बिना लाग-लपेट के सामने लाती है। पटकथा दर्शकों को झकझोरती है और सोचने पर मजबूर करती है।

    निखिल द्विवेदी का प्रोडक्शन विज़न

    ‘बंदर’ का निर्माण निखिल द्विवेदी ने किया है, जो पहले भी ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘CTRL’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। निखिल का विज़न हमेशा से ऑफबीट और अलग कहानियों को दर्शकों तक लाना रहा है। इस फिल्म में भी उनकी सोच और चयन साफ झलकता है।

    फिल्म की सफलता के मायने

    टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में मिली प्रतिक्रिया से साफ है कि ‘बंदर’ न केवल भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय कहानी कहने की ताकत को दिखाती है। दर्शकों का कहना है कि यह फिल्म खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक याद रहती है और एक गहरी छाप छोड़ती है।

  • ‘बिग बॉस 19’ में शहबाज बदेशा की एंट्री, कुनिका सदानंद बेघर होने से बचीं

    ‘बिग बॉस 19’ में शहबाज बदेशा की एंट्री, कुनिका सदानंद बेघर होने से बचीं

    सोशल संवाद/डेस्क : रियलिटी शो बिग बॉस 19 हर हफ्ते नए ट्विस्ट और ड्रामे के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रख रहा है। वीकेंड का वार हमेशा से दर्शकों के लिए खास होता है, क्योंकि इस दौरान सलमान खान न केवल घरवालों की क्लास लगाते हैं बल्कि घर में नए बदलाव और सरप्राइज की भी घोषणा करते हैं। इस बार का वीकेंड दर्शकों के लिए कई मायनों में स्पेशल रहा।

    ये भी पढ़े : बिग बॉस 19 में सलमान खान का गुस्सा, खाने की बर्बादी पर पंजाब बाढ़ का जिक्र

    पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री: शहबाज बदेशा

    शो में रविवार को पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान किया गया। खास बात यह रही कि यह एंट्री किसी कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस की वजह से नहीं, बल्कि एक खास रिक्वेस्ट पर हुई। बिग बॉस 13 की फेम और दर्शकों की चहेती शहनाज गिल इस बार गेस्ट बनकर आई थीं।

    शहनाज ने सलमान खान से मजाकिया अंदाज़ में कहा—
    “सर, आपने बहुतों का करियर बनाया है। आपने मुझे भी मौका दिया था। अब मेरे भाई शहबाज का भी कुछ कर दीजिए। वह पिछले सात साल से इंतजार कर रहा है।”

    सलमान ने मुस्कुराते हुए हामी भरी और कहा, “ठीक है, बुला लो उसे।” इसके बाद शहबाज बदेशा की एंट्री बिग बॉस हाउस में हो गई।

    शहबाज की एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी एक्साइटेड दिखे। कई लोगों का कहना था कि घर में उनकी मौजूदगी एंटरटेनमेंट और मज़ाकिया पलों को और ज्यादा बढ़ा देगी।

    कुनिका सदानंद का सफर फिलहाल बरकरार

    इस हफ्ते का सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर घर से कौन बाहर होगा। नाम सामने आया एक्ट्रेस कुनिका सदानंद का। वीकेंड का वार में सलमान खान ने एलिमिनेशन की घोषणा करते हुए बताया कि कुनिका को घर छोड़ना पड़ेगा।

    हालांकि, इसी दौरान ऐप रूम का ट्विस्ट सामने आया। यहां इम्यूनिटी का विकल्प दिया गया, जिसकी वजह से कुनिका को आखिरी मौके पर बचा लिया गया। इस तरह एक बार फिर एलिमिनेशन टल गया और इस हफ्ते भी कोई कंटेस्टेंट घर से बाहर नहीं हुआ।

    सलमान खान का एंटरटेनमेंट और सीख

    शनिवार को जहां सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई थी, वहीं रविवार का एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा। कॉमेडियन और एक्स-कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी ने भी अपनी मज़ाकिया रोस्टिंग से सबको खूब हंसाया। वहीं सलमान ने कंटेस्टेंट्स को जिम्मेदारी, खेल भावना और अनुशासन पर भी सीख दी।

    एनिमल टास्क ने बढ़ाई हलचल

    शो की शुरुआत एक मज़ेदार टास्क से हुई। एनिमल टास्क में घरवालों को एक-दूसरे को उनकी पर्सनालिटी के हिसाब से जानवरों से जोड़ना था।

    फरहाना भट्ट को तान्या मित्तल ने ‘सांप’ और नीलम गिरी ने ‘चील’ कहा।
    गौरव खन्ना ने नेहल को ‘गिरगिट’ का टैग दिया।
    अमाल मलिक ने अभिषेक बजाज को ‘घर का पिग’ बताया।
    इस टास्क के दौरान घर में खूब बहस और हंसी-मज़ाक का माहौल बना रहा।

    शो में बढ़ रही दिलचस्पी

    बिग बॉस 19 धीरे-धीरे अपने दर्शकों को पकड़ने में सफल हो रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती टकरार, नई वाइल्ड कार्ड एंट्री और सलमान खान का अंदाज़ शो को हर वीकेंड चर्चा में ला रहा है।

    शहबाज बदेशा की एंट्री के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में घर का माहौल कितना बदलता है और कौन-सा कंटेस्टेंट इस खेल में टिक पाता है।

  • बिग बॉस 19 में सलमान खान का गुस्सा, खाने की बर्बादी पर पंजाब बाढ़ का जिक्र

    बिग बॉस 19 में सलमान खान का गुस्सा, खाने की बर्बादी पर पंजाब बाढ़ का जिक्र

    सोशल संवाद/डेस्क : रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का दूसरा वीकेंड का वार कंटेस्टेंट्स के लिए सबक देने वाला साबित हुआ। होस्ट सलमान खान ने इस बार घरवालों की गलतियों पर जमकर क्लास लगाई। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर सवाल उठाए, वहीं खाने की बर्बादी जैसे गंभीर मुद्दे को भी उठाया। इसी बहाने सलमान ने पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ का जिक्र किया और घरवालों को संवेदनशीलता की सीख दी।

    ये भी पढ़े : अली गोनी बोले- “मेरे धर्म में पूजा की इजाजत नहीं”

    खाने की बर्बादी पर फटकार

    शो के दौरान सलमान खान ने घर में रोज-रोज खाने को लेकर होने वाले झगड़ों पर नाराजगी जताई। उन्होंने फरहाना और बसीर के बीच एक चम्मच पोहे को लेकर हुई बहस का उदाहरण देते हुए कहा कि जब लोग रोजाना खाने की शिकायत करते हैं, तो फिर उसे बर्बाद क्यों किया जाता है? सलमान ने साफ कहा कि अन्न का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ये मेहनत से पैदा होता है और इसकी बर्बादी अक्षम्य है।

    बाढ़ से जूझ रहा पंजाब

    सलमान ने घरवालों को देश की मौजूदा स्थिति की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा—“क्या आपको पता है उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के हालात कितने खराब हैं? बाढ़ पर बाढ़ आ रही है। किसान, जो हम सबको खाना खिलाते हैं, उनके पास आज खुद अनाज नहीं है। उनके घर तबाह हो गए हैं। यह वही लोग हैं जो सालों से लंगर चलाकर भूखे पेट लौटने नहीं देते। आज वो खुद संकट में हैं।” सलमान ने बताया कि पंजाब के कई सिंगर्स और सामाजिक संगठनों ने मदद का हाथ बढ़ाया है और हम सबका भी फर्ज है कि हम योगदान दें।

    कंटेस्टेंट्स को दी सीख

    सलमान ने खाने की अहमियत समझाते हुए कहा—“फरहाना, ये जो पोहा है, ये चावल से बनता है। अन्न की तौहीन मत करो। हमारे कल्चर में आखिरी दाने तक खाने की परंपरा है ताकि खाना बर्बाद न हो। आपको ये आदत डालनी चाहिए कि अन्न की कीमत समझें और उसे सम्मान दें।” सलमान की यह बातें सुनकर घरवालों के चेहरे पर गंभीरता साफ झलकने लगी।

  • ED ने सुब्रत रॉय के बेटे को भगोड़ा बताया:1.74 लाख करोड़ रुपए के घोटाले में सहारा के खिलाफ चार्जशीट

    ED ने सुब्रत रॉय के बेटे को भगोड़ा बताया:1.74 लाख करोड़ रुपए के घोटाले में सहारा के खिलाफ चार्जशीट

    सोशल संवाद/डेस्क : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सहारा इंडिया समूह के खिलाफ कोलकाता की कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इसमें 1.74 लाख करोड़ रुपए के चिटफंड घोटाले का जिक्र है।ED ने सहारा के संस्थापक दिवंगत सुब्रत रॉय की पत्नी सपना रॉय, बेटे सुशांत रॉय को आरोपी बनाया है। अनिल वैलापरमपिल अब्राहम और जितेंद्र प्रसाद (जेपी) वर्मा समेत समूह के कई वरिष्ठ अधिकारी भी आरोपियों में शामिल हैं।

    ये भी पढ़े : चुनाव आयोग पूरे देश में वोटर वेरिफिकेशन करेगा:10 सितंबर को दिल्ली में मीटिंग

    ईडी ने सुशांत को भगोड़ा बताया है। वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। ईडी उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में है। सहारा के खिलाफ 500 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। इनमें से करीब 300 में दर्ज आरोप पीएमएलए के दायरे में आते हैं। ED ने सुब्रत रॉय की पत्नी सपना रॉय को भी चार्जशीट में आरोपी बनाया है।

    तीन राज्यों में FIR दर्ज की थी

    ईडी ने जांच की शुरुआत ओडिशा, बिहार और राजस्थान में दर्ज तीन एफआईआर से की थी। ये हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड व अन्य सहारा संस्थाओं के खिलाफ दर्ज हुई थीं।
    हाल ही में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मुंबई में सहारा समूह से जुड़ी नौ परिसरों पर छापेमारी हुई, जिनमें भूमि और शेयर डील्स से जुड़े दस्तावेज जब्त हुए। नए सबूतों के आधार पर सप्लीमेंटरी चार्जशीट दाखिल की गई है।

    सियासी संपर्कों से संपत्ति सौदे वैध दिखाए

    चार्जशीट में खासतौर पर अनिल अब्राहम और जेपी वर्मा की भूमिका रेखांकित की गई है। अब्राहम सहारा के चेयरमैन कोर मैनेजमेंट (CCM) ऑफिस में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे। बड़े फैसलों व संपत्ति सौदों में केंद्रीय भूमिका निभाते थे। वर्मा को ईडी ने ‘लॉन्ग-टाइम एसोसिएट’ और प्रॉपर्टी ब्रोकर बताया है। आरोप है कि वह जमीनी स्तर पर नकद लेन-देन और गुप्त सौदे रूट कराने में अहम भूमिका निभाते थे। ईडी का दावा है कि दोनों ने सहारा की संपत्तियों की बिक्री कराई, नकदी को इधर-उधर किया और सियासी व कारोबारी नेटवर्क का इस्तेमाल कर इन्हें वैध दिखाने की कोशिश की।

    सेबी ने शुरू करवाई थी रिफंड की प्रक्रिया

    सेबी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहारा की अवैध रूप से जुटाई 24 हजार करोड़ की राशि निवेशकों को रिफंड कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। वहीं, ईडी की जांच का फोकस है कि सहारा ने निवेशकों का पैसा कैसे मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए बेनामी संपत्तियों और सौदों में लगाया। यानी, सेबी निवेशकों को उनका पैसा वापस दिलाने पर काम कर रही है, जबकि ईडी अपराध की जड़ पर शिकंजा कस रही है।

    एंबी वैली, सहारा सिटी अपराध से कमाई संपत्ति

    चार्जशीट के मुताबिक सहारा ने कई कंपनियों के जरिए पॉन्जी स्कीमें चलाईं। नई रकम से पुरानी देनदारी चुकाई जातीं। खातों में हेरफेर कर असल देनदारी छिपाई जाती थी। ईडी ने पाया कि सहारा ने निवेशकों के पैसे का उपयोग चुनावी व कारोबारी नेटवर्क मजबूत करने में किया। सहारा के प्रोजेक्ट एंबी वैली (707 एकड़) और सहारा प्राइम सिटी (1,023 एकड़) भी अपराध से अर्जित संपत्ति का हिस्सा बताए हैं।

  • अली गोनी बोले- “मेरे धर्म में पूजा की इजाजत नहीं”

    अली गोनी बोले- “मेरे धर्म में पूजा की इजाजत नहीं”

    सोशल संवाद/डेस्क : टीवी एक्टर अली गोनी हाल ही में गणपति सेलिब्रेशन के दौरान हुए विवाद को लेकर चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के नारे लगाती दिखीं, लेकिन अली चुप रहे और कैमरे में मुंह फेरते नजर आए। इस क्लिप के वायरल होने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। लोगों ने सवाल उठाए कि जब जैस्मिन दरगाह पर उनके साथ जाती हैं, तो अली गणपति का जयकारा क्यों नहीं लगा सके।

    ये भी पढ़े : फिल्म सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज के लिए अनुपर्णा रॉय को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड

    विवाद पर अली गोनी का जवाब

    लगातार आलोचना के बाद अली गोनी ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका इरादा किसी धर्म या आस्था का अपमान करने का बिल्कुल नहीं था। अली ने बताया कि वे उस समय अपने ख्यालों में खोए हुए थे और ध्यान ही नहीं दिया कि आसपास क्या हो रहा है। उनका कहना था—“मैंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। मैं बस सोच रहा था और उस पल समझ ही नहीं पाया कि लोग क्या उम्मीद कर रहे हैं।”

    “पहली बार गया था गणपति पूजा में”

    अली गोनी ने स्वीकार किया कि यह उनकी पहली बार थी जब वे गणपति पूजा में शामिल हुए। उन्होंने कहा—“मैं इससे पहले कभी नहीं गया था। मुझे नहीं पता था कि क्या करना चाहिए। मुझे डर था कि कहीं कुछ गलत न बोल दूं। मैं बहुत रैंडम हूं, कभी भी कुछ भी बोल देता हूं। इसलिए पहले ही पूजा-अर्चना से दूरी बनाए रखता था।”

    “मेरे धर्म में पूजा की इजाजत नहीं”

    अपनी धार्मिक मान्यताओं पर बात करते हुए अली ने कहा—“मैं मुस्लिम हूं और हमारे धर्म में पूजा की इजाजत नहीं है। हम दुआ करते हैं, नमाज पढ़ते हैं और यही हमारे मज़हब की परंपरा है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम दूसरों के धर्म का सम्मान नहीं करते। कुरान में भी यही सिखाया गया है कि हर धर्म की इज्जत करनी चाहिए। मैं भी सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।”

    ट्रोल्स को दिया संदेश

    अली ने साफ किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि लोग बिना वजह इस मामले को बड़ा बना रहे हैं। अली ने फैंस से अपील की कि वे उनकी बात को सही संदर्भ में समझें और इसे नफरत फैलाने का मुद्दा न बनाएं।

  • चुनाव आयोग पूरे देश में वोटर वेरिफिकेशन करेगा:10 सितंबर को दिल्ली में मीटिंग

    चुनाव आयोग पूरे देश में वोटर वेरिफिकेशन करेगा:10 सितंबर को दिल्ली में मीटिंग

    सोशल संवाद/डेस्क : चुनाव आयोग (ECI) पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR (सामान्य शब्दों में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन) करने की तैयारी में है। इसको लेकर दिल्ली में 10 सितंबर को बैठक होगी।
    न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि बैठक में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) शामिल होंगे। इसमें देशभर में SIR कराने को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। यह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फरवरी में पद संभालने के बाद तीसरी बैठक होगी।

    ये भी पढ़े : चंद्रग्रहण संग शुरू हुआ पितृपक्ष 2025, आज से बदल गया शुभ-अशुभ कार्यों का गणित

    चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार के बाद वोटर लिस्ट जांच की प्रक्रिया पूरे देश में लागू की जाएगी। साल के आखिरी में इसकी शुरुआत हो जाएगी, ताकि 2026 में असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा सके।

    SIR का मकसद- वोटर लिस्ट को अपडेट करना

    चुनाव आयोग के अनुसार, SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और अवैध मतदाताओं जैसे विदेशी नागरिकों, मृत व्यक्तियों या स्थानांतरित लोगों को हटाना है। इस बीच कई राज्यों में बांग्लादेश और म्यांमार से आए प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

    चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए 2 तरीके बताए…

    पहला: बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर, एक प्री-फील्ड फॉर्म गणना प्रपत्र (मतदाता की जानकारी और दस्तावेज) लेकर जाएंगे।

     दूसरा: कोई भी व्यक्ति चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर यह फॉर्म डाउनलोड करके उसे भर सकता है।

    स्क्रीनिंग के 4 नियम

    वोटर का नाम अगर 2003 की लिस्ट में है तो कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। सिर्फ फॉर्म भरना होगा।
    1 जुलाई 1987 से पहले जन्म हुआ है तो जन्मतिथि या जन्मस्थान प्रमाण देना होगा।
    1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्म हुआ तो जन्मतिथि और जन्मस्थान दोनों का प्रमाण देना होगा।
    2 दिसंबर, 2004 के बाद जन्मे हैं तो जन्मतिथि, जन्मस्थान का प्रमाण और माता-पिता के दस्तावेज देने होंगे।

  • फिल्म सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज के लिए अनुपर्णा रॉय को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड

    फिल्म सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज के लिए अनुपर्णा रॉय को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में मिला बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड

    सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय फिल्ममेकर अनुपर्णा रॉय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमदार निर्देशन का लोहा मनवाया है। उनकी पहली फिल्म सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज को 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल के Orizzonti सेक्शन में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने प्रेजेंट किया था। अनुपर्णा की इस कामयाबी ने भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान दिलाई और वेनिस में भारतीय फिल्म के लिए गर्व का क्षण बना।

    ये भी पढ़े : संजय दत्त ने नए एक्टर्स को दिया चैलेंज, बताया क्यों नहीं चलतीं मल्टी-स्टारर फिल्में

    फिल्म की थीम और कहानी

    सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज मुंबई में दो महिलाओं की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी में महिलाओं की संघर्षपूर्ण जिंदगी, उनके सपने और समाज में उनकी आवाज़ को प्रमुखता दी गई है। नाज शेख और सुमी बघेल ने फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। प्रोड्यूसर्स बिभांशु राय, रोमिल मोदी और रंजन सिंह ने फिल्म को प्रोड्यूस किया।

    अनुपर्णा रॉय की भावनात्मक प्रतिक्रिया

    अवार्ड जीतते ही अनुपर्णा रॉय की आंखें नम हो गईं। उन्होंने इसे दुनियाभर की महिलाओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “ये फिल्म हर उस औरत के लिए है, जिसे कभी चुप कराया गया या नजरअंदाज किया गया हो। उम्मीद है कि यह सिर्फ सिनेमा में ही नहीं बल्कि वास्तविक जीवन में भी महिलाओं को आवाज़ और ताकत देगी।” उनका मानना है कि अपनी सच्ची लगन और विश्वास से बनाई गई कहानियां पूरी दुनिया के लोगों के दिल तक पहुंच सकती हैं।

    प्रोड्यूसर्स की खुशी और समर्थन

    प्रोड्यूसर बिभांशु राय ने कहा कि फिल्म को बनाना आसान नहीं था और उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन कहानी को दुनिया तक पहुंचाना जरूरी था। रोमिल मोदी ने अनुपर्णा जैसी महिला डायरेक्टर का समर्थन करना जिम्मेदारी बताया और कहा कि उनकी कहानियों में सच्चाई और दिल से जुड़ाव है। रंजन सिंह ने कहा कि अनुपर्णा ने अपनी पहली पिच को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ साकार किया, और यही उनकी जीत का सबसे बड़ा प्रमाण है।

    वेनिस फिल्म फेस्टिवल 2025 का सारांश

    वेनिस फिल्म फेस्टिवल 2025 में अमेरिकी इंडी फिल्म फादर मदर सिस्टर ब्रदर को गोल्डन लायन अवॉर्ड मिला। ट्यूनीशियाई फिल्म द वॉइस ऑफ हिंद रजब को 22 मिनट तक स्टैंडिंग ओवेशन मिला। हॉलीवुड डायरेक्टर बेनी सफी को ड्वेन जॉनसन की फिल्म द स्मैशिंग मशीन के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया।

    अनुपर्णा रॉय की यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा और महिला डायरेक्टर्स के लिए प्रेरणादायक साबित हुई है, और यह दिखाती है कि सच्ची लगन और मेहनत से बनाई गई कहानी दुनिया भर में सराही जा सकती है।

  • संजय दत्त ने नए एक्टर्स को दिया चैलेंज, बताया क्यों नहीं चलतीं मल्टी-स्टारर फिल्में

    संजय दत्त ने नए एक्टर्स को दिया चैलेंज, बताया क्यों नहीं चलतीं मल्टी-स्टारर फिल्में

    सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त हाल ही में अपने दोस्त और एक्टर सुनील शेट्टी के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे और अपनी जिंदगी और फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवों के कई किस्से साझा किए। इस दौरान उन्होंने नए एक्टर्स के लिए एक खास संदेश भी दिया और चर्चा का एक बड़ा मुद्दा उठाया—आजकल मल्टी-स्टारर फिल्में क्यों नहीं बनतीं।

    ये भी पढ़े : धोनी क्या अब बनेंगे हीरो? माधवन संग टीज़र ने बढ़ाई हलचल

    कपिल शर्मा ने शो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह की मशहूर रायवलरी के जोक के बहाने संजय से सवाल पूछा कि आखिर आजकल एक से ज्यादा स्टार्स वाली फिल्में क्यों सफल नहीं होतीं। संजय ने इसका जवाब देते हुए कहा कि इसके पीछे मुख्य वजह इनसिक्योरिटी है। उन्होंने बताया कि उनके समय में ऐसा नहीं था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने दिलीप कुमार और संजीव कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया और कभी किसी में भी इनसिक्योरिटी नहीं देखी। उनका मानना है कि सिर्फ यह जरूरी है कि फिल्म अच्छी बने और कलाकार आपस में सहयोग करें।

    संजय दत्त ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में नए एक्टर्स अक्सर इस इनसिक्योरिटी की वजह से एक-दूसरे की सफलता को पसंद नहीं करते। उन्होंने स्पष्ट किया, “हमारे अंदर ऐसी क्या दुश्मनी है कि हम चाहते हैं कि दूसरे की फिल्में न चलें। सभी फिल्में चलनी चाहिए। आप जितने विनम्र होंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। एक फिल्म हिट हो गई तो आदमी पागल हो जाता है।”

    संजय ने नए एक्टर्स को चुनौती दी कि पहले 40 साल इंडस्ट्री में टिकाकर दिखाएं। उनका कहना था कि अगर इतनी लंबी समय तक इंडस्ट्री में टिक सकते हो, तभी आप सच में इस पेशे की कद्र समझ सकते हो। यह संदेश न केवल अनुभव की अहमियत को दर्शाता है, बल्कि इंडस्ट्री में पेशेवर अनुशासन और सहयोग की आवश्यकता पर भी प्रकाश डालता है।

    शो में संजय और सुनील की दोस्ती भी खूब नजर आई। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्ती उनके करियर के शुरुआती दिनों में शुरू हुई थी और आज भी कायम है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और कभी एक-दूसरे के लिए इनसिक्योरिटी महसूस नहीं की। उनका मानना है कि दोस्ती और सहयोग ही इंडस्ट्री में सफलता की असली कुंजी है।

    इस एपिसोड में संजय दत्त की बातें फैंस के लिए प्रेरणादायक रही। उन्होंने सिर्फ मनोरंजन नहीं किया, बल्कि नए और युवा एक्टर्स को इंडस्ट्री में सही दृष्टिकोण अपनाने की सीख भी दी। उनके शब्दों ने यह साबित कर दिया कि अनुभव और विनम्रता ही लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिकने की असली ताकत हैं।

  • धोनी क्या अब बनेंगे हीरो? माधवन संग टीज़र ने बढ़ाई हलचल

    धोनी क्या अब बनेंगे हीरो? माधवन संग टीज़र ने बढ़ाई हलचल

    सोशल संवाद /डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपनी कप्तानी और शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। लेकिन इस बार धोनी की चर्चा बल्ले या क्रिकेट को लेकर नहीं, बल्कि एक टीज़र वीडियो की वजह से हो रही है। रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर अचानक एक ऐसा वीडियो आया, जिसने फैंस को पूरी तरह हैरान कर दिया।

    ये भी पढ़े : पश्चिम बंगाल सरकार पर लगे आरोप – The Bengal Files की रिलीज़ पर रोक ने खड़ा किया बड़ा विवाद

    दरअसल, आर. माधवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक टीज़र शेयर किया। इस टीज़र का नाम है The Chase। खास बात यह रही कि इसमें माधवन के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी दिखाई दिए। टीज़र में दोनों एक्शन मोड में नजर आते हैं। धोनी टास्क फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाते दिखते हैं और दुश्मनों पर गोलियां बरसाते हुए दिखाई देते हैं। उनके साथ माधवन भी उसी मिशन पर नज़र आ रहे हैं।

    टीज़र में दोनों किरदारों को अलग अंदाज़ में पेश किया गया है। धोनी को “द कूल हेड” यानी दिमाग से सोचने वाला योद्धा बताया गया है, जबकि माधवन को “द रोमांटिक” कहकर दिल से फैसले लेने वाला जांबाज़ दिखाया गया है। दोनों एक मिशन पर निकले हैं और दुश्मनों से भिड़ते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक, धमाकेदार एक्शन और उनके लुक्स ने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया है।

    हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर The Chase है क्या? क्या यह एक फिल्म है, वेब सीरीज है या फिर किसी बड़े विज्ञापन का हिस्सा? टीज़र के अंत में केवल “कमिंग सून” लिखा गया है, रिलीज़ डेट या फॉर्मेट की जानकारी कहीं नहीं दी गई। यही वजह है कि दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

    सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल होते ही लोगों ने सवालों की झड़ी लगा दी। कुछ फैंस ने लिखा—“क्या हमारे थाला अब हीरो बन गए हैं?” तो किसी ने कहा—“अगर धोनी ने एक्टिंग शुरू कर दी तो यह भी सुपरहिट होंगे।” वहीं कुछ यूजर्स असमंजस में हैं कि यह किसी बड़ी फिल्म का प्रोमोशन है या फिर किसी ब्रांड का एड।

    धोनी का एक्टिंग से नाता नया नहीं है। क्रिकेट छोड़ने के बाद उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया है और उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस को फैंस ने हमेशा पसंद किया है। हाल ही में वह तमिल फिल्म GOAT में एक स्पेशल अपीयरेंस में भी नज़र आए थे। लेकिन The Chase में उनकी मौजूदगी पूरी तरह से एक लीड रोल जैसी लग रही है।

    दूसरी तरफ माधवन का करियर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वह हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म आप जैसा कोई में दिखाई दिए, जिसमें उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई। अब अगर धोनी वाकई उनके साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट में डेब्यू करते हैं तो यह निश्चित रूप से बॉलीवुड और खेल जगत दोनों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित होगा।

    डायरेक्टर वसन बाला की पहचान एक्सपेरिमेंटल और मजेदार कंटेंट बनाने के लिए है। उन्होंने कई बार अपनी कहानियों से दर्शकों को चौंकाया है। ऐसे में यह टीज़र भी उसी दिशा में एक नया प्रयोग हो सकता है।

    फिलहाल, इस रहस्यमयी प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार है। लेकिन एक बात तय है—धोनी और माधवन को साथ देखना फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं। सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रियाएँ बता रही हैं कि लोग इस प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यह सच में धोनी का एक्टिंग डेब्यू है या फिर एक और शानदार सरप्राइज़।