Author: Muskan Thakur

  • प्रत्येक पूजा पंडाल का हो सत्यापन, मूर्ति विसर्जन का रूट होगा निर्धारित, अश्लील गीतों पर रहेगी रोक

    प्रत्येक पूजा पंडाल का हो सत्यापन, मूर्ति विसर्जन का रूट होगा निर्धारित, अश्लील गीतों पर रहेगी रोक

    सोशल संवाद /जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पर्व के मौके पर विधि-व्यवस्था संधारण और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    ये भी पढे : विश्व आत्महत्या निषेध दिवस पर तनाव निवारण संस्था मुस्कान का कार्यशाला आयोजित

    उपायुक्त ने कहा कि जिले में दुर्गापूजा एवं विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए सभी विभागीय पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पूजा पंडाल का सत्यापन किया जाए। मूर्ति विसर्जन हेतु निर्धारित तिथि एवं जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है, घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था हो।नगर निकाय एवं जुस्को द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं कचरा निस्तारण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सहायता केंद्र उपलब्ध हों। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था हो। अस्थायी शौचालय, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि पूरे शहर को कलस्टरवार चिन्हित कर भीड़-भाड़ वाले स्थलों के आसपास एम्बुलेंस तैनात रखें।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, दंगा-निरोधक वाहन, वाटर कैनन एवं अन्य सुरक्षा उपकरण तैनात किये जायेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग एवं मॉकड्रिल आयोजित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अश्लील गीतों के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, केवल धार्मिक एवं भक्ति गीत ही बजाए जाएं। अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, धालभूम एवं घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं निजी कंपनियों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

  • Royal Enfield ने दी ग्राहकों को बड़ी राहत, 350cc बाइक्स पर ₹22,000 तक सस्ती

    Royal Enfield ने दी ग्राहकों को बड़ी राहत, 350cc बाइक्स पर ₹22,000 तक सस्ती

    सोशल संवाद/डेस्क : ऑटोमोबाइल सेक्टर में जीएसटी काउंसिल के हालिया फैसले का सीधा फायदा अब टू-व्हीलर ग्राहकों को मिलने जा रहा है। देश की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield ने ऐलान किया है कि वह अपनी पूरी 350cc रेंज पर जीएसटी कटौती का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाएगी। इसके तहत कीमतों में अधिकतम ₹22,000 तक की कमी होगी।

    ये भी पढे : कोल्ड्रिंक्स और शुगरी ड्रिंक्स पर अब 40% जीएसटी, शराब और तंबाकू की कैटेगरी में शामिल

    नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। यही नहीं, कंपनी ने सर्विस, अपैरल और एक्सेसरीज़ पर भी जीएसटी का पूरा फायदा ग्राहकों तक पास करने का वादा किया है।

    क्यों हुआ दामों में बदलाव?

    हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने टू-व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट पर टैक्स स्ट्रक्चर को संशोधित किया।
    350cc तक की मोटरसाइकिलों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया।
    जबकि बड़े इंजन वाली बाइक्स (350cc से ऊपर) पर अब भी 40% तक जीएसटी लागू रहेगा।
    काउंसिल के इस निर्णय के बाद कार कंपनियों और टू-व्हीलर ब्रांड्स ने अपने ग्राहकों को राहत देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में Royal Enfield का ये कदम ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

    Royal Enfield का आधिकारिक ऐलान

    कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. गोविंदराजन ने बयान जारी करते हुए कहा:
    “हम अपने सभी ग्राहकों को जीएसटी कटौती का पूरा फायदा देंगे। यह निर्णय खासकर एंट्री लेवल और फर्स्ट-टाइम बायर्स को आकर्षित करेगा और Royal Enfield राइडर्स की कम्युनिटी को और मजबूत बनाएगा।”

    350cc रेंज क्यों खास है?

    Royal Enfield की 350cc बाइक लाइनअप कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कैटेगरी है।
    Bullet 350, Classic 350, Hunter 350, Meteor 350 जैसी बाइक्स इस सेगमेंट में आती हैं।
    कंपनी की कुल बिक्री का बड़ा हिस्सा इन्हीं मॉडलों से आता है।
    350cc रेंज Royal Enfield की पहचान मानी जाती है क्योंकि ये हेरिटेज, परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। अब कीमतों में कटौती से यह पैकेज और भी किफायती हो गया है।

    कितनी होगी बचत?

    Royal Enfield के मुताबिक—

    अधिकतम ₹22,000 तक की सीधी कीमत कटौती होगी।
    यह कटौती मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी।
    ग्राहकों को 22 सितंबर से नई इनवॉइसिंग में कम दाम दिखाई देंगे।
    हालांकि ऑन-रोड प्राइस पर टैक्स, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस चार्ज का असर रहेगा।

    ऑटो इंडस्ट्री पर असर

    भारत में 98% टू-व्हीलर मार्केट 350cc तक की बाइक्स का है।
    जीएसटी दर घटने से यह बड़ा सेगमेंट अब ज्यादा सस्ता हो जाएगा।
    फेस्टिव सीजन में बिक्री तेज होने की संभावना है।
    हालांकि, बड़े इंजन वाली प्रीमियम और हाई-एंड बाइक्स पर टैक्स ज्यादा होने से वे महंगी बनी रहेंगी।

    कब से लागू होंगी नई कीमतें?

    कंपनी ने साफ किया है कि 22 सितंबर 2025 से नई प्राइसिंग लागू होगी। इस तारीख के बाद बुकिंग और इनवॉइस पर ग्राहकों को सीधी कटौती का फायदा मिलेगा।

    FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

    Q1: Royal Enfield की किन बाइक्स पर दाम घटेंगे?
    Bullet 350, Classic 350, Hunter 350 और Meteor 350 जैसी पूरी 350cc रेंज पर कीमत घटेगी।

    Q2: कीमत कितनी कम होगी
    अधिकतम ₹22,000 तक की कटौती होगी। हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से यह अलग-अलग होगी।

    Q3: क्या यह बदलाव तुरंत लागू होगा?
    नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी।

    Q4: क्या 350cc से ऊपर की बाइक्स पर भी कटौती होगी?
    नहीं, 350cc से ऊपर की बाइक्स पर 40% जीएसटी लागू है। वे महंगी ही रहेंगी।

    Q5: क्या सर्विस और एक्सेसरीज़ पर भी फायदा मिलेगा?
    हां, Royal Enfield ने सर्विस, अपैरल और एक्सेसरीज़ पर भी जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने का ऐलान किया है।

  • यूपी पीईटी आंसर की 2025 upsssc.gov.in पर जारी, Direct Link

    यूपी पीईटी आंसर की 2025 upsssc.gov.in पर जारी, Direct Link

    सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से 9 सितंबर 2025 को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2025) की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी यूपी पीईटी आंसर-की upsssc.gov.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 15 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

    ये भी पढे : शिक्षा ऋण को सरल और पारदर्शी बनाने पर संसद की स्थायी समिति में गहन चर्चा, बृजमोहन अग्रवाल ने दी अहम राय

    यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर को दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर तीन से पांच बजे तक निर्धारित किया गया था। यूपी पीईटी का स्कोर तीन साल तक वैलिड होगा। यानी कि अगर अभ्यर्थी परीक्षा एक बार पास करने के बाद अगले तीन साल तक ग्रुप ‘C’ की सभी भर्तियों के लिए आवेदन कर सकता है।

    इन पदों पर भर्ती के लिए यूपी पीईटी जरूरी

    यूपी एएनएम मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग, राजस्व लेखपाल पद, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, आईटीआई अनुदेशक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, एक्स-रे टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर असिस्टेंट, राजस्व विभाग में जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट एवं ऑडिटर, गन्ना विभाग में सर्वेयर आदि पदों पर भर्ती के लिए पहले पीईटी में बैठना होता है। इन पदों पर भर्ती के लिए पीईटी अनिवार्य है।

    यूपी पीईटी 2025 परीक्षा आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को भी जल्द ही ओपन किया जाएगा। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

    यूं चेक करें पीईटी 2025 आंसर-की

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
    इसके बाद आंसर-की लिंक पर क्लिक करना होगा।
    अब पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    आंसर-की सामने होगी।

  • बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की बड़ी वापसी, ‘आवारापन 2’ में दिशा पाटनी संग रोमांस

    बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की बड़ी वापसी, ‘आवारापन 2’ में दिशा पाटनी संग रोमांस

    सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने जा रहे हैं। उनके फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के साथ ही एक और रोमांचक अपडेट यह है कि इस बार उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी होंगी ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी। दोनों की केमिस्ट्री पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली है, और माना जा रहा है कि यह जोड़ी दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लेगी।

    ये भी पढे : ‘क्रिश 4’ पर बड़ा अपडेट, अब डायरेक्टर बनेंगे ऋतिक रोशन

    इमरान हाशमी की वापसी और फिल्म का महत्व

    इमरान हाशमी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने रोमांटिक और इमोशनल किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है। उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और इसके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए। अब लगभग 18 साल बाद इसके सीक्वल ‘आवारापन 2’ के साथ इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

    इमरान हाशमी ने अपने 46वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को यह बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने फिल्म का टीजर जारी किया और साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी साझा की। इस खबर से फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

    फिल्म की कास्टिंग और निर्देशक

    फिल्म के लिए निर्देशक विक्रम भट्ट को चुना गया है, जो अपने थ्रिलर और रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक ने इस फिल्म में इमरान हाशमी को शिवम् पंडित के रोल में कास्ट किया है। वहीं, दिशा पाटनी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया गया है, हालांकि उनके किरदार को लेकर अभी मेकर्स ने कुछ सीक्रेट रखा है।

    यह पहला मौका है जब इमरान हाशमी और दिशा पाटनी किसी फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दोनों की केमिस्ट्री और ऑनस्क्रीन रोमांस को लेकर फैंस में पहले ही उत्सुकता है। दिशा पाटनी की वर्कफ्रंट पर हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और विशाल भारद्वाज की एक्शन-थ्रिलर फिल्म शामिल हैं, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर के साथ कैमियो किया है।

    शूटिंग और प्रोडक्शन अपडेट

    बताया जा रहा है कि ‘आवारापन 2’ की शूटिंग सितंबर के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू कर दी जाएगी। मेकर्स फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे दर्शकों के लिए एक थ्रिलिंग और रोमांटिक एक्सपीरियंस बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

    फिल्म के निर्माण और प्रोडक्शन टीम का उद्देश्य इसे सुपरहिट और यादगार फिल्म बनाना है। क्योंकि ‘आवारापन’ की पहली फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता था, इसलिए इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी अधिक हैं।

    फैंस की प्रतिक्रियाएं और उम्मीदें

    इमरान हाशमी के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस खबर के बाद चर्चा शुरू हो गई है और फैंस दोनों स्टार्स की जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी, रोमांस और थ्रिल का मिश्रण दर्शकों के लिए इसे खास बनाने वाला है।

    इमरान हाशमी की यह वापसी न केवल उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह फिल्म ‘आवारापन’ फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए भी एक बड़ी खुशी की खबर है। दिशा पाटनी के साथ उनकी नई जोड़ी और विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म आने वाले समय में बॉलीवुड में धूम मचाने की पूरी क्षमता रखती है।

    फिल्म की रिलीज, रोमांस और थ्रिल के मिश्रण ने इसे 2025 और 2026 के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में शामिल कर दिया है।

  • घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से प्राप्त किए दावा एवं आपत्ति प्रपत्र

    घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से प्राप्त किए दावा एवं आपत्ति प्रपत्र

    सोशल संवाद /जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में आमंत्रित किया गया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ सुनील चंद्र ने राजनीतिक दलों को दावा एवं आपत्ति प्रपत्र उपलब्ध कराए और उनसे आग्रह किया कि वे अपने-अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र नागरिकों को प्रपत्र भरने हेतु प्रोत्साहित करें।

    ये भी पढे :मुंबई लोकल में एसी वंदे मेट्रो का दौर, सफर होगा सुरक्षित और आरामदायक

    उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, नाम में सुधार, पते में बदलाव तथा मृत/स्थानांतरित मतदाता के नाम हटवाने हेतु संबंधित दावा एवं आपत्ति प्रपत्र भर सकते हैं। इस मौके पर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सभी योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर चर्चा की गई।
    बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी दलों को यह भी अवगत कराया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तर अधिकारी (BLO) मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। अनुरोध किया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट से भी आवश्यक सहयोग इस कार्य में प्राप्त हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रकार की आपत्तियाँ एवं दावे प्राप्त कर नियमानुसार उनकी जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

    इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग के इस अभियान का स्वागत किया और मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

  • सबसे पतला आईफोन कल लॉन्च करेगी एपल:इस साल भी फोल्डेबल फोन नहीं आएगा

    सबसे पतला आईफोन कल लॉन्च करेगी एपल:इस साल भी फोल्डेबल फोन नहीं आएगा

    सोशल संवाद/डेस्क : एपल 9 सितंबर को अपने लॉन्च इवेंट ‘ऑव ड्रॉपिंग’ में आईफोन 17 सीरीज पेश करेगी। बीते कुछ साल में एपल के प्रोडक्ट्स में ज्यादा इनोवेशन नहीं दिखा है। इस बार भी कयास लगाए जा रहे हैं कि एपल छोटे-मोटे बदलावों के साथ ही इस सीरीज को पेश करने वाली है।
    कई लोग मानते हैं कि 2011 में कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स के निधन के बाद एपल ने कोई बड़ा इनोवेशन नहीं किया है। दूसरी तरफ, सैमसंग जैसी कंपनियां फोल्डेबल फोन्स, AI और नए हार्डवेयर के साथ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। तो क्या अब एपल इस रेस में पिछड़ रहा है?

    ये भी पढ़े : Tata Motors की Jaguar Land Rover कंपनी पर साइबर अटैक, प्रोडक्शन और सेल्स पर पड़ा असर

    लॉन्च इवेंट से जुड़ी 5 बड़ी बातें…

    स्लिम फोन: आईफोन 17 एयर को लॉन्च किया जा सकता है। ये एपल का सबसे पतला फोन होगा। ये लॉन्च होता है तो ये iPhone X के बाद सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव होगा।

    सेल्फी कैमरा: इस बार सभी मॉडल्स में 24MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। पहले 12MP फ्रंट कैमरा मिलता था। प्रो मॉडल्स में पहली बार 8K वीडियो रिकॉर्डिंग दी जा सकती है।

    पावर बैकअप: आईफोन 17 और प्रो मैक्स में 5000mAh से ज्यादा की बैटरी हो सकती है। इसके साथ 35W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

    एआई फीचर्स: आईफोन 17 में एपल इंटेलिजेंस के साथ अपडेटेड सिरी, AI-बेस्ड फोटो/वीडियो एडिटिंग, ऑटोमैटिक टेक्स्ट समरी और जेनमोजी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    कीमत: भारत में स्टैंडर्ड आईफोन 17 की कीमत 79,900 रुपए से शुरू हो सकती है, जो इसके टॉप मॉडल प्रो मैक्स के लिए 1,64,900 रुपए तक जा सकती है।

  • आदित्यपुर श्रीनाथ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रैली

    आदित्यपुर श्रीनाथ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रैली

    सोशल संवाद/डेस्क : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के स्वयं सेवकों द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस” के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने रैली के दौरान महाविद्यालय के आसपास के बस्तियों में दौरा कर निरक्षर लोगों की पहचान की तथा उन्हें साक्षरता के महत्त्व के बारे में अवगत कराया.

    ये भी पढ़े :फरीदाबाद में AC ब्लास्ट: तीन की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    “पढ़ेंगे, पढ़ाएंगे, देश को साक्षर बनाएंगे”, साक्षर बनो, देश का मान बढ़ाओ, हम सबका नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है, घर घर में रौशनी लाओ, साक्षरता का दीप जलाओ जैसे नारों के साथ यह रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर आदित्यपुर के माझी टोला, दिंदली बस्ती, हरिओम नगर होते हुए वापस महाविद्यालय में ख़त्म हुई. रैली की अगुवाई एनएसएस इकाई के सदस्य सहायक प्रध्यापक श्री विनय शांडिल्य ने किया. मौके पर स्वयंसेवकों के अतिरिक्त सभी शिक्षकगण तथा भारी संख्या में महाविद्यालय के प्रशिक्षु शामिल हुए.

  • उपराष्ट्रपति चुनाव कल, इस बार मुकाबला करीबी:आज सांसदों की मॉकपोल ट्रेनिंग

    उपराष्ट्रपति चुनाव कल, इस बार मुकाबला करीबी:आज सांसदों की मॉकपोल ट्रेनिंग

    सोशल संवाद/डेस्क : उपराष्ट्रपति के लिए कल मंगलवार को मतदान होगा। उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित होंगे। इसके साथ ही देश को 50 दिन बाद जगदीप धनखड़ की जगह नया उपराष्ट्रपति मिलेगा। 21 जुलाई को धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के चलते चुनाव हो रहा है। NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्‌डी को उम्मीदवार बनाया है। आंकड़ों में NDA को स्पष्ट बढ़त है। हालांकि संसद में विपक्ष की मजबूती से पिछले दो दशक में पहली बार मुकाबला करीबी हो सकता है।
    इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगी। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सदस्य हैं।
    दिल्ली में आज भाजपा और विपक्ष अपने-अपने सांसदों को उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग प्रक्रिया समझाएंगे।

    ये भी पढ़े : भाजपा में टिकट को लेकर हलचल तेज: बाबूलाल, सुनीता देवदूत और लखन प्रमुख दावेदार

    विपक्षी सांसदों ने मॉक पोल सेशन किया

    दिल्ली के संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सोमवार को विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले बैठक और मॉक पोल सेशन किया। इसमें I.N.D.I. अलायंस के बड़े नेता सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी सांसद मौजूद रहे।
    सभी विपक्षी सांसद मतदान प्रक्रिया में कोई गलती न करें इसलिए आज मॉक पोल सेशन के जरिए वोट डालने की पूरी प्रक्रिया को दोहराया गया। इस दौरान सांसदों को बैलेट पेपर पर वोट डालने से लेकर मतपेटी तक की हर एक प्रक्रिया समझाई गई।

    चुनाव का शेड्यूल: सुबह 10 बजे वोटिंग, 6 बजे नतीजे

    मतदान 9 सितंबर, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में होगा। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से और तुरंत परिणाम घोषित होंगे। हर सांसद को विशेष पेन से बैलेट पर पहली वरीयता दर्ज करनी होगी। ऐसा न करने पर वोट अमान्य होगा। हर वोट का मूल्य एक समान होगा। 2017 में 11 और 2022 में 15 वोट अमान्य हुए थे।

  • फरीदाबाद में AC ब्लास्ट: तीन की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    फरीदाबाद में AC ब्लास्ट: तीन की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

    सोशल संवाद/डेस्क : रविवार तड़के फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक घर में एयर कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर फटने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 3 बजे हुई, जब परिवार सो रहा था। पीड़ितों की पहचान सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू कपूर और उनकी बेटी सुजैन के रूप में हुई है। परिवार का बेटा आर्यन कपूर बालकनी से कूदकर बच गया, लेकिन उसके पैरों में फ्रैक्चर आया है और उसका इलाज चल रहा है।

    ये भी पढ़े : बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से मिले स्वरोजगार के अवसर

    पुलिस के अनुसार, परिवार ने छत पर भागने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण तीनों सदस्य और उनका पालतू कुत्ता दम घुटने से मारे गए। यह घटना एक बार फिर एसी ब्लास्ट की बढ़ती घटनाओं पर ध्यान खींचती है।

    AC ब्लास्ट की बढ़ती घटनाओं के कारण

    एयर कंडीशनर में ब्लास्ट होने की घटनाओं में हाल के वर्षों में वृद्धि हुई है। इसके मुख्य कारण हैं:

    अत्यधिक गर्मी और लगातार उपयोग: गर्मियों में AC के लगातार चलने से यूनिट गर्म हो जाती है, जिससे फटने का खतरा बढ़ जाता है।

    खराब वायरिंग और इलेक्ट्रिकल समस्याएं: ओवरलोडेड सर्किट, फॉल्टी वायरिंग या शॉर्ट सर्किट के कारण आग या ब्लास्ट हो सकता है।

    रेफ्रिजरेंट रिसाव: AC में अगर रेफ्रिजरेंट रिसाव हो तो यह हवा में मिलकर ज्वलनशील मिश्रण बना सकता है।

    उच्च दबाव बनना: कंप्रेसर या अन्य कंपोनेंट्स में खराबी से यूनिट में अत्यधिक दबाव बन सकता है।

    AC ब्लास्ट से बचने के लिए सावधानियां

    नियमित रखरखाव: गर्मी शुरू होने से पहले AC की सर्विसिंग करवाएं। इसमें सफाई, लीकेज की जांच और बिजली के कनेक्शन का निरीक्षण शामिल होना चाहिए।

    सही इंस्टॉलेशन: AC का इंस्टॉलेशन योग्य प्रोफेशनल द्वारा कराएं, ताकि सुरक्षा संबंधी खतरे और ऑपरेशन में समस्याएं न हों।

    सर्किट ओवरलोड से बचें: AC को एक्सटेंशन कॉर्ड से न चलाएं। किसी इलेक्ट्रिक समस्या की स्थिति में तुरंत तकनीशियन को बुलाएं।

    एयर फिल्टर साफ रखें: भरा हुआ फिल्टर एयरफ्लो रोकता है, जिससे AC ज्यादा गर्म होता है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ता है।

    ज्वलनशील सामग्री दूर रखें: AC यूनिट के पास गैसोलीन, पेंट जैसी ज्वलनशील सामग्री न रखें।

    AC की आवाज और गंध सुनें: असामान्य आवाज या जलने जैसी गंध आने पर तुरंत AC बंद कर दें और तकनीशियन को बुलाएं।

    अतिरिक्त सुरक्षा टिप्स

    AC कंप्रेसर को छाया में रखें और उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।

    यूनिट के चारों ओर कम से कम दो फीट की जगह रखें ताकि एयर फ्लो बाधित न हो।

    सही रेफ्रिजरेंट का इस्तेमाल सुनिश्चित करें और नियमित वायरिंग जांच करवाएं।

    खिड़कियों की ओर जल निकासी का रास्ता सुनिश्चित करें।

    फरीदाबाद की इस घटना ने एक बार फिर एयर कंडीशनर ब्लास्ट की सुरक्षा और जागरूकता पर सवाल उठाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित सर्विसिंग, सही इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिकल सुरक्षा का पालन करके ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

    इस घटना ने यह भी याद दिलाया है कि गर्मियों में एसी के लगातार उपयोग और सही रखरखाव पर विशेष ध्यान देना कितना आवश्यक है।

  • बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से मिले स्वरोजगार के अवसर

    बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से मिले स्वरोजगार के अवसर

    सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड सरकार युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इनमें से एक प्रमुख योजना मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है। इस योजना के तहत राज्य के विशेष वर्गों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर खुद आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

    ये भी पढ़े: ED ने सुब्रत रॉय के बेटे को भगोड़ा बताया:1.74 लाख करोड़ रुपए के घोटाले में सहारा के खिलाफ चार्जशीट

    योजना का उद्देश्य और लाभार्थी

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना खास तौर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक समुदाय, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए लागू है। इस योजना में 18 से 50 वर्ष तक के आयु वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य है कि लोग स्वरोजगार के जरिए आर्थिक रूप से मजबूत हों और छोटे व्यवसाय शुरू कर समाज में रोजगार सृजन करें।

    कम ब्याज दर और अनुदान

    इस योजना के तहत आवेदकों को 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। इसके अलावा अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण लेने पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान भी मिलेगा। उदाहरण के लिए, यदि कोई आवेदक 5 लाख रुपये का ऋण लेता है, तो सरकार की ओर से 2 लाख रुपये तक की राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध होगी।

    छोटे व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए यह योजना और भी आसान है क्योंकि 50,000 रुपये तक का ऋण लेने के लिए किसी गारंटर की जरूरत नहीं है। वहीं, 50,000 रुपये से अधिक राशि के लिए केवल एक गारंटर का प्रावधान रखा गया है। इससे योजना की पहुंच अधिक लोगों तक हो सकेगी।

    आवेदन प्रक्रिया

    योजना का लाभ लेने के इच्छुक उम्मीदवार जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय, झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम और झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र निगम के शाखा कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदक को सभी दस्तावेज सही और प्रमाणिक रूप से संलग्न करने होंगे।

    आवश्यक दस्तावेज

    आवेदन के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे:

    आयु प्रमाण पत्र
    जाति प्रमाण पत्र
    पहचान पत्र
    झारखंड निवासी प्रमाण पत्र
    आय से संबंधित प्रमाणपत्र

    साथ ही, आवेदक को यह भी साबित करना होगा कि उन्हें स्वरोजगार या व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण की आवश्यकता है। योजना की शर्तों के अनुसार, आवेदक की वार्षिक आय अधिकतम 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

    स्वरोजगार के अवसर

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का उद्देश्य है कि युवा और बेरोजगार आत्मनिर्भर बनें और राज्य में नए व्यवसाय स्थापित कर रोजगार के अवसर पैदा करें। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि समाज और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी सुधार आएगा।

    झारखंड सरकार की यह पहल विशेष वर्गों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का रास्ता खोलती है। योजना का लाभ उठाकर इच्छुक आवेदक छोटे व्यवसाय शुरू कर अपनी और अपने परिवार की वित्तीय स्थिति मजबूत कर सकते हैं।