Dr Abhishek Child Care

अयान मुखर्जी ने अनाउंस की ‘ब्रह्मास्त्र-2’ और ‘ब्रह्मास्त्र-3’ की रिलीज

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  हाल ही में डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ का सीक्वल ‘ब्रह्मास्त्र-2’ और ‘ब्रह्मास्त्र-3’ की रिलीज डेट बताई है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अयान ने बताया कि उनकी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2 : देव’ और ‘ब्रह्मास्त्र 3’ दोनों की शूटिंग एक साथ शुरू होगी। ‘ब्रह्मास्त्र 2 : देव’ दिसंबर 2026 और ‘ब्रह्मास्त्र 3’ दिसंबर 2027 में रिलीज होगी।

अयान ने पोस्ट में लिखा- वक्त आ गया है कि मैं आपको ‘ब्रह्मास्त्र ट्राइलॉजी’, ‘अस्त्रवर्स’ और मेरी जिंदगी पर कुछ अपडेट दूं। ‘ब्रह्मास्त्र-1’ को मिले प्यार और फीडबैक की मदद से मैंने ‘ब्रह्मास्त्र’ के दोनों पार्ट के लिए अपना विजन सेट किया।

मैं जानता हूं कि ये दोनों फिल्में ‘ब्रह्मास्त्र’ से कहीं ज्यादा बड़ी होंगी। मैंने ये सीख लिया है कि हां, हमें स्क्रिप्ट को परफेक्ट बनाने के लिए थोड़ा और समय देना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version