---Advertisement---

चक्रधरपुर में B. R. Ambedkar जयंती पर श्रद्धांजलि, समरसता का संकल्प

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : चक्रधरपुर रेलवे हाई स्कूल मैदान में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए और भारत के महान संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ माल्यार्पण किया गया।

ये भी पढे : मां भगवती केरा के दरबार में दर्शन देने पहुंची सांसद जोबा माझी

इस अवसर पर भाजपा नेता सह समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा नेता तीरथ जामुदा, नगर भाजपा अध्यक्ष अनूप दुबे, बंटी मिश्रा, राम प्रकाश दास, सूरज यादव, सोनी विश्वकर्मा, बुलबुल ,श्रावण और रमेश सहित पूरी टीम मैदान पहुंची और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली, जिससे माहौल श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version