Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में बिगड़ा मौसम, झमाझम बारिश, 26 सितंबर तक बारिश की चेतावनी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसके चलते 23 सितंबर को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी है। जमशेदपुर में गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर बुलेटिन के मुताबिक, झारखंड में 26 सितंबर तक मौसम खराब रह सकता है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। हालांकि एक मानसूनी ट्रफ राजस्थान, एमपी, झारखंड से होकर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। हालांकि उत्तरी अंडमान सागर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इन वेदर सिस्टम का कितना असर मैदानी इलाकों पर भी देखा जा सकता है। 23 सितंबर को झारखंड के रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, लातेहार, गढ़वा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सराईकेला खरसांवा, सिमडेगा, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर और रामगढ़ जिलों में मौसम खराब रहेगा।

IMD ने इन जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 25 और 26 सितंबर को सूबे में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। दोनों ही दिन झारखंड के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दोनों ही दिन सूबे के अधिकांश हिस्सों में मौसम के खराब रह सकता है। यदि अगले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator