---Advertisement---

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने रचा इतिहास: 572 इंजनों का रिकॉर्ड उत्पादन, अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक आंकड़ा

By Riya Kumari

Published :

Follow
बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने रचा इतिहास

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय रेलवे के औद्योगिक इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए Banaras Locomotive Works (BLW) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में 572 लोकोमोटिव (इंजन) का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। यह अब तक का सबसे अधिक वार्षिक उत्पादन है, जो संस्थान की तकनीकी क्षमता और कुशल प्रबंधन को दर्शाता है।

यह भी पढे : झारखंड शराब घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से CBI जांच की मांग, ACB की भूमिका पर उठाए सवाल

इस उपलब्धि का नेतृत्व महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया, जिनके मार्गदर्शन में BLW ने यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया।

20% की ऐतिहासिक वृद्धि

पिछले वित्तीय वर्ष (2024–25) में BLW ने 477 इंजनों का उत्पादन किया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 572 हो गई। यानी लगभग 20% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह उपलब्धि पूरे भारतीय रेलवे परिवार के लिए गर्व का विषय है।

572 इंजनों का पूरा विवरण

इस साल बनाए गए कुल इंजनों में शामिल हैं:

  • 558 आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव, जिनमें:
    • WAG-9 – 401
    • WAP-7 – 143
    • अमृत भारत लोकोमोटिव – 14
  • 10 डीजल लोकोमोटिव (मोजाम्बिक को निर्यात के लिए)
  • 04 डीजल लोकोमोटिव (गैर-रेलवे ग्राहकों के लिए)

BLW ने 553 इलेक्ट्रिक इंजनों के लक्ष्य के मुकाबले 558 का उत्पादन कर लक्ष्य से लगभग 1% अधिक हासिल किया।

अब तक 11,259 इंजनों का निर्माण

स्थापना के बाद से BLW अब तक 11,259 लोकोमोटिव का निर्माण कर चुका है, जिनमें 2,925 इलेक्ट्रिक इंजन शामिल हैं। यह भारतीय रेलवे को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में BLW के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है।

आधुनिक तकनीक और चालक सुविधा पर फोकस

BLW अपने इंजनों में आधुनिक तकनीक और चालक (क्रू) की सुविधा को प्राथमिकता देता है। प्रमुख सुविधाएं:

  • वाटरलेस यूरिनल
  • CLI सीट
  • सिग्नल एक्सचेंज लाइट
  • DPWCS सिस्टम
  • ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली

इन नवाचारों के चलते BLW को सर्वश्रेष्ठ लोकोमोटिव कैब के लिए प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता की पहचान

BLW को यूरोपीय संस्था UNIFE द्वारा IRIS मानक के तहत ISO 22163 सिल्वर ग्रेड सर्टिफिकेशन लगातार दूसरी बार मिला है, जो इसकी वैश्विक गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाता है।

पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत में अग्रणी

BLW सतत विकास और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय है:

  • रेन वाटर हार्वेस्टिंग से हर साल हजारों लीटर पानी की बचत
  • 3874 kWp क्षमता का सोलर पावर प्लांट
  • 2025–26 में 41.76 लाख यूनिट सौर ऊर्जा उत्पादन
  • कुल ऊर्जा खपत का लगभग 19.87% सोलर से
  • करीब ₹1.58 करोड़ की बचत

हिंदी को बढ़ावा देने में भी अव्वल

राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट उपयोग के लिए BLW को रेलवे बोर्ड द्वारा रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया है।

2026–27 के लिए नया लक्ष्य

Indian Railways ने BLW के लिए अगले वित्तीय वर्ष (2026–27) में 642 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनाने का लक्ष्य तय किया है।

महाप्रबंधक ने दी टीम को बधाई

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क, तकनीकी दक्षता और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि BLW आने वाले समय में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version