---Advertisement---

January में कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Banks will remain closed for several days in January

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: January महीने में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के चलते देश के कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। अलग-अलग तारीखों पर राज्यों के अनुसार बैंक बंद रहेंगे, ऐसे में ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: PM Kisan की 22वीं किस्त का इंतजार, फरवरी 2026 में आने की जताई जा रही उम्मीद

महीने की शुरुआत में ही कई जगहों पर बैंक अवकाश रहेगा। पर्वों के चलते आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंकों के बंद रहने की सूचना है। 2 जनवरी को नए साल के उत्सव और मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं 3 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

इसके बाद 4 जनवरी को रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक नहीं खुलेंगे। 10 जनवरी को महीने का दूसरा शनिवार है, जिस वजह से सभी बैंकों में अवकाश रहेगा, जबकि 11 जनवरी को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के चलते कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

मकर संक्रांति और माघ बिहू के मौके पर 14 जनवरी को अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक नहीं खुलेंगे। 15 जनवरी को पोंगल और उत्तरायण पुण्यकाल के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक अवकाश रहेगा। इसके बाद 16 और 17 जनवरी को चेन्नई में स्थानीय पर्वों के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

महीने के अंत में भी छुट्टियों का सिलसिला जारी रहेगा। 18 जनवरी को रविवार होने से सभी बैंक बंद रहेंगे। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। 24 जनवरी को चौथा शनिवार और 25 जनवरी को रविवार के चलते बैंक नहीं खुलेंगे, जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जरूरी लेनदेन से पहले अपने राज्य और शहर की बैंक छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।

तारीखदिनअवसर / कारणकिन शहरों/राज्यों में बैंक बंद
2 जनवरीशुक्रवारनया साल उत्सव, मन्नम जयंतीआइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 जनवरीशनिवारहजरत अली जयंतीलखनऊ (उत्तर प्रदेश)
4 जनवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
10 जनवरीशनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
11 जनवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
12 जनवरीसोमवारस्वामी विवेकानंद जयंतीकोलकाता
14 जनवरीबुधवारमकर संक्रांति / माघ बिहूअहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर
15 जनवरीगुरुवारपोंगल / उत्तरायण पुण्यकालबेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा
16 जनवरीशुक्रवारतिरुवल्लुवर दिवसचेन्नई
17 जनवरीशनिवारउझावर थिरुनालचेन्नई
18 जनवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
23 जनवरीशुक्रवारनेताजी जयंती, सरस्वती पूजा, बसंत पंचमीअगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता
24 जनवरीशनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
25 जनवरीरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
26 जनवरीसोमवारगणतंत्र दिवसदेश के अधिकांश शहर
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version