Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी देओल या इमरान हाशमी, पहले दिन कौन मारेगा बाजी? जानें बॉक्स ऑफिस अनुमान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी देओल या इमरान हाशमी, पहले दिन कौन मारेगा बाजी? जानें बॉक्स ऑफिस अनुमान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड में इस समय दो बड़ी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चा हो रही है. सनी देओल की ‘Batwara 1947‘ और इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई कर सकती है.

यह भी पढे : Anil Kapoor ‘कर्मा’ के 40 साल पूरे, पुरानी यादों में खोए अनिल कपूर; दिलीप कुमार को किया याद

14 अगस्त को रिलीज होंगी दोनों फिल्में

सनी देओल की ‘Batwara 1947’ और इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. एक तरफ सनी देओल की फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि और देशभक्ति के जज्बे पर आधारित है, वहीं ‘Awarapan 2’ रोमांटिक म्यूजिकल एक्शन थ्रिलर है.

इंडिपेंडेंस डे वीकेंड फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर काफी अहम माना जाता है. छुट्टियों की वजह से फिल्मों को शुरुआती दिनों में ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद रहती है.

‘Batwara 1947’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग?

‘Batwara 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका देशभक्ति वाला कंटेंट माना जा रहा है. सनी देओल की पिछली देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसी वजह से ‘Batwara 1947’ से भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की उम्मीद की जा रही है.

कोईमोई के अनुमान के मुताबिक फिल्म पहले दिन करीब 10 से 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अगर दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इसकी कमाई अनुमान से ज्यादा भी हो सकती है.

‘Awarapan 2’ की ओपनिंग कितनी रह सकती है?

इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. पहली फिल्म में इमरान हाशमी के किरदार और गानों को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में सीक्वल से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

फिल्म में पुरानी यादों को फिर से ताजा करने की कोशिश की गई है. ‘तेरा मेरा रिश्ता’ का नया वर्जन भी फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ा रहा है.

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार ‘Awarapan 2’ पहले दिन करीब 10 से 15 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग कर सकती है. हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है और वास्तविक कलेक्शन रिलीज के बाद सामने आएगा.

सनी देओल या इमरान हाशमी, कौन मारेगा बाजी?

अगर शुरुआती अनुमानों की बात करें तो दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला काफी करीबी नजर आ रहा है. ‘Awarapan 2’ की अनुमानित ओपनिंग रेंज 10 से 15 करोड़ रुपये है, जबकि ‘बंटवारा 1947’ के लिए 10 से 13 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया है.

सनी देओल की फिल्म को देशभक्ति और स्वतंत्रता दिवस की रिलीज का फायदा मिल सकता है. वहीं ‘Awarapan 2’ को इमरान हाशमी की फैन फॉलोइंग, सीक्वल फैक्टर और ‘आवारापन’ की पुरानी यादों का फायदा मिलने की उम्मीद है.

ऐसे में पहले दिन कौन सी फिल्म बाजी मारती है, यह दर्शकों के रिस्पॉन्स और टिकट बिक्री पर निर्भर करेगा. रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की असली तस्वीर साफ होगी.

बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी?

फिलहाल रिलीज से पहले के अनुमान में दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं. सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को देशभक्ति के कारण बड़ा फायदा मिल सकता है, जबकि ‘Awarapan 2’ युवा दर्शकों और इमरान हाशमी के फैंस को सिनेमाघरों तक खींच सकती है.

अगर ‘Awarapan 2’ को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो यह ‘बंटवारा 1947’ को कड़ी चुनौती दे सकती है. वहीं स्वतंत्रता दिवस का माहौल सनी देओल की फिल्म के पक्ष में जा सकता है.

‘Batwara 1947’ और ‘Awarapan 2’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है. शुरुआती अनुमान में दोनों फिल्मों की कमाई करीब 10 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा रहने की उम्मीद है. हालांकि, कौन सी फिल्म पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करेगी, इसका फैसला 14 अगस्त को रिलीज के बाद ही होगा.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version