सोशल संवाद/डेस्क: जमशेदपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड पाठ के साथ मंदिर के प्रवेश द्वार (गोपुरम) पर पांच कलश स्थापित किए गए, जो मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी लाने और उसे सफल बनाने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें विधायक सरयू राय सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए और पाठ के बाद प्रसाद ग्रहण किया गया।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: क्या शादीशुदा टैक्सपेयर्स को मिलेगा नया फायदा? जॉइंट ITR की उम्मीद तेज
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में शनिवार को श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ. मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय थे. उनकी मौजूदगी में मंदिर गोपुरम पर पांच सुंदर कलश स्थापित किए गए. पाठ के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से चल रहा है. इसकी गति बढ़ाने, आमजन को जोड़ने और केबल कंपनी पुनरुद्धार की बाधाएं दूर करने के उद्देश्य से पाठ आयोजित किया गया.
सुबह पंडित विनोद पांडेय ने सरयू राय के साथ मां काली, हनुमान, गणेश, लक्ष्मी नारायण की पूजा कराई. शांतिपाठ, संकल्प, गौरी गणेश, नवग्रह, मात्रिका, काली देवी पूजन के बाद दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, आरती और भोग वितरण हुआ. कार्यक्रम में शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, अभिषेक भालोटिया, अविनाश सिंह राजा, शंकर लाल गुप्ता, हरे राम सिंह, ललन द्विवेदी, सुर रंजन राय, मुकुल मिश्रा, डीडी त्रिपाठी, एम चंद्रशेखर राव आदि उपस्थित रहे.










