सोशल संवाद/डेस्क : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी मुठभेड़ मामले में वैज्ञानिक जांच तेज कर दी गई है। इसके तहत एनकाउंटर में शामिल शाहपुर के निलंबित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार और एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की सर्विस पिस्टल सहित तीन हथियारों की फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढे : उत्पाद विभाग का राजस्व बढ़कर 382 करोड़ पहुंचा
पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक राउंड थानाध्यक्ष, जबकि एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की ओर से अपने सरकारी पिस्टल से चार राउंड फायरिंग की गयी थी। अदालत की अनुमति के बाद तीनों पिस्टल और खोखे सहित सभी प्रदर्शों को पटना स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच के लिए भेजे गये तीन पिस्टलों में से एक एनकाउंटर के बाद भरत भूषण तिवारी के पास से बरामद किया गया था। घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और दो खोखे भी जब्त किये गये थे। एफएसएल जांच के दौरान पिस्टल और खोखों का मिलान भी किया जायेगा।










