Dr Abhishek Child Care

उत्पाद विभाग का राजस्व बढ़कर 382 करोड़ पहुंचा

By Riya Kumari

Published :

Follow
उत्पाद विभाग का राजस्व बढ़कर 382 करोड़ पहुंचा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में शराब से आमदनी में डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई है। 2024-25 के दौरान जिले में उत्पाद विभाग को 254 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था, जो 2025-26 में बढ़कर 382 करोड़ 39 लाख से अधिक पहुंच गया। इस प्रकार राजस्व में बढ़ोतरी 50.32% दर्ज की गई है।

यह भी पढे : चक्रधरपुर मंडल : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ट्रेन की ड्रोन से निगरानी

109 पूर्वी सिंहभूम में शराब की कुल दुकानें हैं। परंतु अबतक इनमें से 105 दुकानें ही बंदोबस्त थीं। बिष्टूपुर की दो, गोलमुरी और जुगसलाई की एक-एक दुकान की बंदोबस्ती नहीं हो सकी थी। परंतु अब बिष्टूपुर की एक को छोड़कर तीन दुकानों की बंदोबस्ती हो चुकी है। इन दुकानों से सरकार को लगभग साढ़े

पांच करोड़ रुपये की सालाना राजस्व मिलेगा। सितंबर 2025 के पहले तक पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे राज्य की दुकानों को उत्पाद विभाग का वेवरेज कारपोरेशन चला रहा था। तब दुकान चलाने के लिए कर्मचारी आउटसोर्स एजेंसियों से लिए गए थे। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि दुकानों काफी चोरियां हो रहीं थीं। शराब में पानी मिलाने की शिकायत भी आम थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version