सोशल संवाद / जमशेदपुर: मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में त्र्यंबक महादेव मंदिर काली पूजा समिति की ओर से शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन के दौरान पंडित श्री विजय पांडे ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने अनुष्ठान में भाग लिया और सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढ़े : हल्द्वानी के अस्पताल से दुष्कर्म का आरोपी किशोर फरार, पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। सदस्यों ने आपसी सहयोग, एकजुटता और समर्पण के साथ धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इस दौरान समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने और सामूहिक सहभागिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी जताई गई।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के यशवंत सिंह पिंटू, राणा प्रताप सिंह, लोकेश सिंह, सन्नी कौड़ा, बिपिन शर्मा, राहुल पांडे, अंकेश श्रीवास्तव, सचिदानंद सिंह, मुन्ना तिवारी, अजय मिश्रा, बलवंत सिंह, राजू प्रजापति, पम्मी सिंह, श्री राम बाबू, अरुण सिंह, विकास पोद्दार, सोनू दत्ता, प्रिंस कुमार, रंजीत उपाध्याय, विनोद कुमार, आकाश पोद्दार, संजय सावा, अजय कुमार, अंकुश मिश्रा, अतुल मिश्रा, अजय वर्मा, नितेश कुमार, कुश मंडल, भवानी सिंह, विजय राव, सन्नी सिंह, पन्नू कुमार, शीनू राव, दीपक सिंह, गुल्लू चौधरी, पंकज मंडल, अनिमेष कश्यप और जीतू सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।










