Advertisement 2

भूमिहार महिला समाज ने छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Bhumihar Mahila Samaj distributed sanitary pads among female students
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: भूमिहार महिला समाज की ओर से सोमवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : मानगो में ब्राउन शुगर की 71 पुड़िया के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में बताया गया। समाज की सदस्यों ने कहा कि किशोरियों के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता बेहद महत्वपूर्ण है। मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा जा सकता है। छात्राओं को सेनेटरी पैड के सही इस्तेमाल, समय-समय पर पैड बदलने तथा इस्तेमाल किए गए पैड को सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने के बारे में भी जागरूक किया गया।

भूमिहार महिला समाज की के अध्यक्ष अनु सिंह ने कहा कि  समाज में आज भी मासिक धर्म को लेकर कई तरह की भ्रांतियां और झिझक देखने को मिलती है। ऐसे में किशोरियों को सही जानकारी देना और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर बात करने तथा जरूरत पड़ने पर अभिभावकों और शिक्षकों से जानकारी साझा करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी स्वच्छता से संबंधित जानकारी में रुचि दिखाई। समाज की ओर से कहा गया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक किया जा सके।

इस अवसर पर भूमिहार महिला समाज की सदस्याएं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आवश्यक स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। इस मौके पर अनु सिंह संध्या ठाकुर अमित सिंह डाटा अनीता शर्मा और ज्योति कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version