Advertisement 1
Advertisement 2

सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, करीब 30 मिनट हुई अनौपचारिक चर्चा

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, करीब 30 मिनट हुई अनौपचारिक चर्चा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक अनौपचारिक बातचीत हुई।

यह भी पढे : टाटानगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, 3 अक्टूबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन

जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार शाम करीब 6 बजे बिष्टुपुर स्थित सरयू राय के कार्यालय पहुंचे। सरयू राय ने उनका अभिवादन किया और दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।

बिहार-झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने पुराने दिनों की यादें साझा कीं। इसके साथ ही बिहार और झारखंड की राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई।

बताया गया कि यह मुलाकात सौजन्य भेंट के तौर पर हुई। बैठक के दौरान किसी औपचारिक राजनीतिक कार्यक्रम या निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator