Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

106 रैपिड एक्शन फोर्स (आर.ए.एफ.)द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अन्तर्गत बाइक रैली का आयोजन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
106 रैपिड एक्शन फोर्स (आर.ए.एफ.)द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान के अन्तर्गत बाइक रैली
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर (झारखंड) में स्थित 106 रैपिड एक्शन फोर्स (आर.ए.एफ.) द्वारा आज “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली 106 आर.ए.एफ. कैम्प परिसर से प्रारंभ होकर सुंदरनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित की गई। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व 106 आर.ए.एफ. के कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देशन में किया गया।

यह भी पढ़े : भाजपा मानगो मंडल महिला मोर्चा ने चलाया हर घर तिरंगा वितरण अभियान

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी, स्थानीय जनता को देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करने हेतु जवानों ने भारत माता का उद्घोष करते हुए जोश और उत्साह के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली। रैली का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था।

कमांडेंट राजीव कुमार ने इस अवसर पर सभी को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस पहल को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एक अभिनव और रचनात्मक दृष्टिकोण के रूप में वर्णित किया। इस आयोजन में शैलेन्द्र कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), विवेक कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी), डॉ. अश्वनी कुमार (सीएमओ (एसजी)), नागेन्द्र सिंह ( उप० कमा ०), मनीषा पाठक(उप०कमा०) सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और महिला कार्मिक उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator