Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मानव अधिकार संघ ने मनाई बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
birsa-munda-150th-jayanti-jharkhand-foundation-day-celebration
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य की 25वीं स्थापना दिवस झारखंड मानव अधिकार संघ’ द्वारा मनोज किशोर महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में Hotel Login,Dimna- Pardih Road,Mango एवं साकची स्थित उनकी प्रतिमा स्थल में मनाया गया.

यह भी पढ़े : Jharkhand Foundation Day 2025: धरती आबा बिरसा मुंडा संघर्ष, समर्पण और गौरव की अमर गाथा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम श्रद्धेय बिरसा मुंडा जी की तस्वीर में श्री मनोज किशोर एवं उपस्थित संघ के  पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.

 मनोज किशोर, महानगर अध्यक्ष ने श्रद्धेय बिरसा मुंडा जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मात्र 15 वर्ष की अल्पायु में जल,जंगल और जमीन के अधिकार एवं अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ  श्रद्धेय बिरसा मुंडा जी ने अपने हम उम्र साथियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. वे विश्व के संभवतः एकमात्र ऐसे क्रांतिकारी हैं जिन्हें इतनी अल्प उम्र में ही जीते जी समाज ने उन्हें अपना भगवान घोषित कर दिया एवं आदिवासी समुदाय ने उन्हें  पूजना चालू कर दिया था

दिनेश कुमार कीनू ने अपने वक्तव्य में कहा कि कम से कम पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल को उनके जन्मस्थली में जाकर वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत होना चाहिए तथा एक रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को आदिवासियों एवं झारखंड के जनता के विकास के लिए रिपोर्ट सौंपना चाहिए.

 धनंजय शुक्ला ने बिरसा मुंडा जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा झारखंड राज्य की 25वीं स्थापना दिवस की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किया. धन्यवाद ज्ञापन संतोष सिंह,संगठन सचिव ने दिया.

तदुपरांत सभी सदस्य गण सामूहिक रूप से साकची प्रस्थान किए तथा आई हॉस्पिटल, साकची में स्थित श्रद्धेय बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.

कार्यक्रम में सर्वश्री मनोज किशोर, दिनेश कुमार कीनू, धनंजय शुक्ला, संतोष सिंह, अमित गिरी,विक्रम सिंह, नवीन श्रीवास्तव, अनमोल किशोर, राज किशोर, शेखर सहाय अखिलेश कुमार सिंहा, अभिमन्यु, मनोज कुमार सिंह,रामनिवास सिंह,रणजीत सिंह आदि शामिल हुए.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator