Advertisement 1
Advertisement 2

भाजपा का तीन अप्रैल को झारखंड बंद, जानिए क्या है मामला

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा का तीन अप्रैल को झारखंड बंद, जानिए क्या है मामला
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्ष पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में विधि व्यवस्था ध्वस्त और अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है।

यह भी पढे : नीलांचल का मार्ग अप्रैल और मई में 18 दिन बदलेगा

आदित्य साहू ने कहा कि दो दिनों में अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो दो अप्रैल को भाजपा जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकालेगी। तीन अप्रैल को झारखंड बंद कराया जाएगा। सीएम ने घटना के छह दिन बाद भी न इसकी निंदा की है और न ही कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वित्त मंत्री कुछ पैसे देकर परिवार के जख्म को भरना चाहते हैं। प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, सांसद दुल्लू महतो भी उपस्थित थे।

कल्पना सोरेन मौन क्यों

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने भी रांची में प्रेसवार्ता की। कहा कि जब झारखंड की बेटियों के साथ निर्मम मौन क्यों हैं। घटनाएं घट रही हैं, तब कल्पना सोरेन । क्या कल्पना ने हजारीबाग की मासूम बेटी के दर्द को व्यक्त करने का साहस दिखाया? जहां वह चीख-चीख कर कहती थीं झारखंड झुकेगा नहीं, वही झारखंड अब अपराधियों और बलात्कारियों के सामने झुका दिया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator