नीलांचल का मार्ग अप्रैल और मई में 18 दिन बदलेगा

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : आनंद विहार-पूरी नीलांचल एक्सप्रेस का मार्ग 3 अप्रैल से 12 मई के बीच 18 दिन बदलेगा। डाउन ट्रेन का मार्ग बदलने संबंधी पत्र टाटानगर स्टेशन पर आया है। उत्तर प्रदेश में लाइन ब्लॉक के कारण यह बदलाव किया गया है।

ये भी पढे : रांची में खुलेगा झारखंड का पहला रेल नीर प्लांट , 30 स्टेशनों को होगी सप्लाई

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस दौरान आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होकर चलेगी। आम दिनों में यह ट्रेन कानपुर से उन्नाव, रायबरेली, अमेठी और भदोही होते हुए बनारस व डीडीयू स्टेशन के रास्ते टाटानगर आती है। इसी तरह टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का मार्ग भी 31 मार्च के अलावा 3 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में बदलेगा। इस दिन अप-डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेन खुर्जा, मेरठ और सहारनपुर के रास्ते चलेगी।

गिधनी में 12 अप्रैल से रुकेगी तीन जोड़ी ट्रेनें

ठाकुर अनुकुलचंद्र की जयंती को लेकर गिधनी स्टेशन पर टाटानगर-हावड़ा मार्ग की तीन जोड़ी ट्रेनों को 12, 13 और 15 अप्रैल को अप-डाउन में ठहराव मिला है। टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस, हावड़ा-कांटाबाजी एक्सप्रेस और रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस इन तीन दिनों में गिधनी स्टेशन पर दो मिनट रुकेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट