Don't Click This Category

भाजपा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा, भाजपा नेता आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने की धमकी दे रहे – खरगे

सोशल संवाद/दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीते एक दशक में दलित, आदिवासी, बहुजन, अल्पसंख्यक और महिलाओं के साथ मोदी सरकार ने भारी नाइंसाफी की है। जातिगत भेदभाव और अत्याचार बढ़ गए हैं। भारी बैकलॉग है। लेकिन, हर दूसरे दिन भाजपा नेता आरक्षण खत्म करने और संविधान को बदलने की धमकी दे रहे हैं।  नई दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। विशेषकर एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए भाजपा बड़ा खतरा है। कांग्रेस पार्टी की नई हिस्सेदारी न्याय की गारंटी सामाजिक व आर्थिक समानता की सोच का हिस्सा है। कांग्रेस एससी और एसटी के कॉम्पोनेन्ट प्लान को पुनर्जीवित करेगी और जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की सुरक्षा करेगी। कांग्रेस जो वादा करती है, वो पूरा करती है। प्रधानमंत्री मोदी की एकमात्र उपलब्धि चंद मित्रों को अमीर बनाना है। मोदी सरकार की नीतियों की वजह से असमानता की खाई और गहरी हो गई है। कमजोर तबकों की हालत पिछले 10 साल में ख़राब हुई है।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस के विचारों के केंद्र में गांधी जी और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का विजन रहा है। इस विजन के साथ हमारे संविधान में समानता का अधिकार दिया गया है। पंचायतो से लेकर संसद तक कमजोर तबकों के प्रतिनिधित्व को भी कांग्रेस के नेतृत्व में आगे बढ़ाने का काम किया गया है। सामाजिक न्याय एक विस्तृत शब्द है। रातों रात समाज को बदला नहीं जा सकता। लेकिन समाज को बदलने के लिए गहरी सोच और कानूनी आधार भी होना चाहिए। हमारे नायकों ने दोनों काम किए। 

खरगे ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशभर में निकली थी, जिसके केंद्र में सामाजिक न्याय था। इन यात्राओं ने बुनियादी मुद्दों को जनता के सामने रखा। ये बताने का काम किया कि न्याय के उन चार स्तंभों न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व को मोदी सरकार कैसे तबाह कर रही है जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में हैं। जो संविधान को बदलने की बात करते हैं, उनके मन में एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों, गरीबों और  महिलाओं के प्रति कितनी इज्जत है आप समझ सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जातिगत जनगणना की मांग दो साल से हो रही है, लेकिन इस सवाल पर मोदी जी का मौन सामाजिक न्याय के साथ धोखा नहीं तो और क्या है। हकीकत ये है कि आरएसएस-भाजपा के मन में बराबरी की बात कभी नहीं रही है। ये बातें वह केवल भाषणों में करते हैं। हकीकत में वे अपने अरबपति मित्रों को अमीर और जनता को गरीब बनाते हैं। चंद उद्योगपतियों को मालामाल करने के लिए वे जनता के संसाधन को बेचने में संकोच नहीं करते हैं।

खरगे ने कहा कि मोदी ने पिछड़े समुदायों को मूर्ख बनाने के लिए लगातार अपनी जाति का प्रचार किया है। सत्ता में आने के बाद से उन्होंने पिछड़े और दलितों के लिए कुछ नहीं किया है और उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। यदि वे सत्ता में वापस आते हैं, तो एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय के अगले पांच साल होंगे। बाबा साहेब के संविधान को संरक्षित करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना जरूरी है।

Sanjana Bhardwaj
Published by
Sanjana Bhardwaj

Recent Posts

  • समाचार

रूगुडीह थाना क्षेत्र अंतगर्त राष्ट्रीय राजमार्ग 520 के फ्लाईओवर के दो साईड लगे लाईट जलना आरंभ हुआ

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा): बड़बिल तहसील रूगुडीह थाना निकट एवं गुवाली चौक समीप…

15 mins ago
  • समाचार

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य ईसीएचएस से जुड़े मामले में OIC से मिले,व्यवस्था के प्रति दिखाया आक्रोश

सोशल संवाद/डेस्क: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर, ईसीएचएस से जुड़े पूर्व सैनिकों की…

36 mins ago
  • समाचार

बगान वालों ने टीएसआईयूएसएल की बिजली मांगी, चुनाव बाद होगा सर्वे

सोशल संवाद/जमशेदपुर: विकास कार्य समीक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय…

46 mins ago
  • राजनीति

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने बिरसानगर में नुक्कड़ नाटक के जरिये जन सम्पर्क अभियान चलाया

सोशल संवाद /जमशेदपुर: बिरसानगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा नुक्कड़ नाटक के…

59 mins ago
  • समाचार

सिंहभूम चैम्बर ने मतदाता जागरूकता हेतु निकाला ऐतिहासिक बाईक एवं कार रैली, व्यापारियों का उमड़ा जनसैलाब

सोशल संवाद/जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत चैम्बर भवन बिष्टुपुर से…

1 hour ago
  • समाचार

23 जून को ‘अर्पण’ का महा रक्तदान शिविर

सोशल संवाद/जमशेदपुर : रक्तदान करवाने एवं रक्त मुहैया करवाने में अपनी एक अलग पहचान बना…

1 hour ago