Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले और बढ़ते अत्याचार पर भाजपा कदमा मंडल ने फूंका बंगलादेशी कट्टरपंथियों का पुतला,जमकर की नारेबाजी, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा भी हुए शामिल

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर: बांग्लादेश में शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे और तख्तापलट के बाद अंतरिम सैन्य सरकार की स्थापना के बाद हो रही हिंसा में हिंदुओं की हत्या, लूटपाट की घटना को लेकर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल है। शुक्रवार को बांग्लादेश की घटना पर भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में बांग्लादेशी कट्टरपंथियों का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता कदमा रांकिणी माता मंदिर से कदमा बाजार तक पैदल मार्च करते हुए बांग्लादेश और कट्टरपंथियों के खिलाफ जमकर मनारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं, मंदिरों, महिलाओं और व्यावसायिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इसका वो पूरी तरह से विरोध करते हैं।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह भी पढ़े :सोना देवी विश्वविद्यालय द्वारा इंडक्शन कम ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2024 का आयोजन किया गया

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार कई वर्षों से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। जब बांग्लादेश आजाद हुआ था, उस समय वहां हिंदुओं की आबादी कुल 25% हुआ करती थी। हिंदू विरोधी गतिविधि के चलते आज वह 6-7 प्रतिशत रह गई है। पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में भी हिंदुओं को निशाना बनाने का क्रम बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू उत्पीड़न जैसे महिलाओं के साथ बलात्कार, हिंदुओं की निर्मम हत्याएं एवं हिंदू संस्कृतियो पर हो रहे हमले से भारत में रहने वाले 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था पर ठेस पहुंची है। जिसको लेकर आज विधर्मी जिहादी बंगलादेशी कट्टरपंथी का पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि हमें भारत सरकार, भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वो जल्द से जल्द बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा करेंगे।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, कदमा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ भीम सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राजेश सिंह, संजय शर्मा, केपी सिंह, राजा राम एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator