---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार, झारखंड विकास और संगठन को लेकर हुई चर्चा

By Riya Kumari

Published :

Follow
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से मिले भाजपा नेता दिनेश कुमार, झारखंड विकास और संगठन को लेकर हुई चर्चा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आए भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय) तोखन साहू से रांची स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

यह भी पढे : जोड़ा के टाउनशिप अंतगर्त फ्लाईओवर के नीचे लगे सब्जी दुकान  दुघर्टना दे रहा निमंत्रण

बैठक के दौरान झारखंड के विकास, शहरी अधोसंरचना को मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से हर मुलाकात उन्हें नई ऊर्जा, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता उमेश रंजन साहू भी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---