---Advertisement---

स्थायी समिति के चेयरमैन के सामने खड़े होकर पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे भाजपा मेयर- अंकुश नारंग

By Riya Kumari

Published :

Follow
अंकुश नारंग

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने स्थायी समिति के चेयरमैन के सम्मान में खड़े होने पर भाजपा मेयर राजा इकबाल सिंह को आड़े हाथ लिया है।

यह भी पढे : केंद्र की तर्ज पर हों दिल्ली की श्रम संहिताओं के नियम, श्रमिकों को अधिकतम लाभ देने पर हो जोर: कपिल मिश्रा

उन्होंने कहा कि मेयर, स्थायी समिति के चेयरमैन के सामने खड़े होकर अपने पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। जबकि सदन में सभी पार्षद और चेयरमैन मेयर के सम्मान में खड़े होते हैं तो फिर स्थायी समिति की बैठक में मेयर चेयरमैन के सामने क्यों खड़े हो रहे है?

एमसीडी में आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एक्स पर कहा कि भाजपा के मेयर राजा इकबाल सिंह लगातार महापौर पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। एमसीडी सदन में जहां सभी निगम पार्षद और स्थायी समिति के चेयरमैन भी महापौर के सम्मान में खड़े होते हैं, वहीं स्थायी समिति की बैठक में अपने निजी स्वार्थ के आगे स्थायी समिति के चेयरमैन के सामने खुद महापौर साहब खड़े नज़र आ रहे हैं। यह आचरण न केवल लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भाजपा के लिए महापौर पद की कोई मर्यादा नहीं, बल्कि महापौर के लिए सत्ता और स्वार्थ सर्वाेपरि है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---