Dr Abhishek Child Care

BJP ने केजरीवाल को टॉयलेट चोर दिखाया : 9 दिन से पोस्टर वॉर; BJP ने 20 तो AAP ने 8 पोस्टर-एडिटेड वीडियो शेयर किए

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
BJP ने केजरीवाल को टॉयलेट चोर दिखाया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच पोस्टर वॉर तेज हो गया है। बुधवार को भाजपा ने केजरीवाल से जुड़े 4 पोस्टर शेयर किए। इसमें उन्होंने पूर्व CM को गोविंदा की फिल्म ‘राजा बाबू’ के रूप में दिखाया।

यह भी पढ़े : दिल्ली विधानसभा चुनाव- सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग, नतीजे 8 फरवरी को

वहीं दूसरे पोस्टर में केजरीवाल की तस्वीर के साथ टॉयलेट शीट की फोटो शेयर की और लिखा- टॉयलेट चोर। वहीं अन्य पोस्ट में भाजपा ने आप संयोजक को दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ के पोस्टर के रूप में दिखाया।

दोनों पार्टियों के बीच पोस्टर वॉर की शुरुआत 31 दिसंबर को हुई थी। पिछले 9 दिनों में भाजपा ने 20 तो आम आदमी पार्टी ने 8 पोस्टर और एडिटेड वीडियो शेयर किए हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator