Dr Abhishek Child Care

दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा 8 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक निकालेगी परिवर्तन यात्रा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
भाजपा 8 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक निकालेगी परिवर्तन यात्रा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आज एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर दिल्ली विधानसभा चुनाव के आगामी कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा के बारे में जानकारी दी। प्रेसवार्ता का संचालन प्रदेश मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली भाजपा 8 दिसम्बर से दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में 70 विधानसभाओं से होते हुए यह परिवर्तन यात्रा जाएगी। एक दिन में सात यात्राएं सात लोकसभा से प्रारंभ होगी और एक दिन में एक विधानसभा को पूरा किया जाएगा। हर दिन सुबह प्रारंभ होकर यह परिवर्तन यात्रा शाम को एक विधानसभा स्तरीय जनसभा के रुप में समाप्त होगी।

यह भी पढ़े : खरगे ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कठोर निर्णय लेने का आह्वान कियाखरगेखरगे ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कठोर निर्णय लेने का आह्वान किया

सचदेवा ने कहा कि यह यात्रा किसी रथ पर नहीं बल्कि पद यात्रा के रूप में होगी ताकि हर दिन हर विधानसभा में बीस हजार परिवारों से वन टू वन सम्पर्क हो। जब आप एक व्यक्ति से निजता से मिलते हैं बात करते हैं तो स्वतः उसके परिवार से जुड़ते हैं। भाजपा का इतिहास रहा है कि वह आम जन तक पहुंचने के लिए यात्राएं निकालती रही हैं और उन्हीं यात्राओं का यह भी एक भाग होगा जिसमें लोगों से हम बहुत बड़े स्तर पर वन टू वन संपर्क करेंगे।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली में एक भ्रष्ट सरकार चल रही है लेकिन अब तो रंगदारी, वसूली, फिरौती और आम नागरिक में भय पैदा करने की भी कोशिश की जा रही है जिसके बाद दिल्ली अब सत्ता परिवर्तन के मूड में है इसलिए इस देश विरोधी मानसिकता वाली केजरीवाल सरकार को इस बार विधानसभा से बाहर उखाड़ने का मन जनता बना चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बनने के लिए दिल्ली भाजपा इस बार परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच अपना संदेश पहुंचाएगी जिसकी शुरुआत 8 दिसम्बर से होगी और समापन 20 दिसम्बर तक चलेगी।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि यात्रा का प्रारंभ विधानसभा के प्रमुख पूजा स्थल से होगा और इसमें समय समय पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। यात्रा के दौरान स्थानीय समाजिक संस्थान, आर.डब्ल्यू.ए., एनजीओ., वरिष्ठ जन, की-वोटर्स, स्थानीय खिलाड़ी एवं विशिष्ट उपलब्धिवान लोगों के आलावा महिला वर्ग के साथ भी हम संवाद करेंगे। इसके बाद हम शाम के वक्त एक जनसभा के साथ उस दिन की यात्रा समाप्त करेंगे। इस परिवर्तन यात्रा के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। सोशल मीडिया एवं मीडिया से सम्पर्क करने के आलावा जिला स्तर पर भी सम्पर्क कार्यक्रम हमने तैयार किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator