---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

बंगाल में BJP के पहले बजट में 1 लाख नौकरियां:33% महिला आरक्षण, बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता; मदरसों का फंड आधा

By Riya Kumari

Published :

Follow
बंगाल में BJP के पहले बजट में 1 लाख नौकरियां:33% महिला आरक्षण, बेरोजगारों को ₹3000 मासिक भत्ता; मदरसों का फंड आधा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम बंगाल की BJP सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती का ऐलान किया। इनमें 20 हजार पुलिस और 50 हजार शिक्षक और गैर-शिक्षकीय पद शामिल हैं।

यह भी पढे : उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल:4 साल में दूसरी टूट

इनमें 33% नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। अग्निवीरों को 10% आरक्षण मिलेगा। सरकार ने कहा कि 1 अक्टूबर से सरकारी कर्मचारियों का DA 18% से बढ़ाकर 38% किया जाएगा। महिलाओं के अन्नपूर्णा योजना पर ₹36 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।

सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण और मदरसा विभाग के लिए फंड ₹5,713 करोड़ से घटाकर ₹2,165.42 करोड़ कर दिया है। सरकार ने कहा कि उसे पिछली TMC सरकार से ₹8.15 लाख करोड़ का कर्ज मिला है। इसके बावजूद प्रशासनिक सुधार और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version