Advertisement 2

मुंबई में Blinkit स्टोर का फूड लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिले कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान

By Riya Kumari

Published :

Follow
मुंबई में Blinkit स्टोर का फूड लाइसेंस सस्पेंड, जांच में मिले कॉकरोच और एक्सपायर्ड सामान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के मुंबई स्थित एक डार्क स्टोर पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। मालाड वेस्ट स्थित Blinkit के इस स्टोर का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। FDA की जांच में स्टोर के अंदर गंभीर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा संबंधी खामियां सामने आईं।

यह भी पढे : Jharkhand Paper Leak: झारखंड में पेपर लीक का बड़ा खुलासा, 20 और 35 लाख रुपये में बिके थे दो परीक्षाओं के पेपर

जांच में फलों और सब्जियों पर मिले कॉकरोच

महाराष्ट्र FDA ने 7 अगस्त 2026 को मालाड वेस्ट के रामचंद्र लेन स्थित Blinkit डार्क स्टोर का निरीक्षण किया था। अधिकारियों के मुताबिक, स्टोर में फलों और सब्जियों के स्टॉक पर बड़ी संख्या में कॉकरोच पाए गए। परिसर की साफ-सफाई भी बेहद खराब स्थिति में थी।

जांच के दौरान खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्टोरेज से जुड़ी कई कमियां भी सामने आईं। कुछ खाद्य उत्पाद सीधे फर्श पर रखे पाए गए, जबकि कई रैक में जंग लगी हुई थी।

एक्सपायर्ड फूड और खराब स्टोरेज भी मिला

FDA की कार्रवाई केवल कॉकरोच मिलने तक सीमित नहीं रही। निरीक्षण में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, खराब पैकेजिंग और कोल्ड स्टोरेज से जुड़ी खामियां भी सामने आईं। अधिकारियों ने स्टोर में पेस्ट कंट्रोल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।

स्टोर का फूड लाइसेंस तत्काल सस्पेंड

खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र FDA ने संबंधित Blinkit सुविधा का फूड लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। आदेश के तहत इस परिसर से खाद्य पदार्थों की बिक्री, वितरण या किसी भी तरह का फूड बिजनेस करने पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई अगले आदेश तक लागू रहेगी।

हालांकि, यह कार्रवाई केवल मालाड वेस्ट स्थित निरीक्षण किए गए स्टोर तक सीमित है। इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे Blinkit के फूड ऑपरेशन का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है।

क्विक कॉमर्स कंपनियों के लिए बढ़ी चुनौती

Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसी क्विक कॉमर्स सेवाओं के जरिए लोग कुछ ही मिनटों में किराने और खाने-पीने का सामान मंगा लेते हैं। ऐसे में स्टोर और डार्क वेयरहाउस में खाद्य पदार्थों की साफ-सफाई, सही तापमान पर स्टोरेज और एक्सपायरी डेट की निगरानी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।

मालाड में हुई FDA की कार्रवाई ने क्विक कॉमर्स सेक्टर में फूड सेफ्टी और हाइजीन मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version