राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Rashtriya Janata Dal staged a protest against the Chief Election Commissioner.

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से साकची गोलचक्कर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

यह भी पढ़े : सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर होगी एफआईआर, रजिस्ट्रेशन भी होगा रद्द : मंत्री बिरुवा

कार्यक्रम का आयोजन राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय की अध्यक्षता में किया गया। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी नाराजगी जताई और चुनाव आयोग के कार्यों पर सवाल उठाए। इस दौरान नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आवाज उठा रही है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के बाद नेताओं ने अपने विचार रखे और संबंधित मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version