सोशल संवाद/डेस्क : बिहार लोक सेवा आयोग ने चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4.0) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 33,320 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।
यह भी पढे : ऑर्डर देते ही खाद्य उत्पादों की समाप्ति तिथि दिखेगी
इसी क्रम में आयोग ने स्पष्ट किया है कि डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2024-2026 के परीक्षा वर्ष 2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी इस भर्ती में आवेदन के पात्र होंगे। ऐसे अभ्यर्थी अपने अंक पत्र की वेब कॉपी अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से बिहार बोर्ड के पास अभ्यर्थियों ने
रिजल्ट जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। इसके बाद प्रोविजनल प्रमाण-पत्र के लिए आंदोलन हुआ। इसके बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के पास छात्रों का प्रतिनिधिमंडल डीएलएड छात्रों को मौका देने की मांग को लेकर मिल चुके थे। डीएलएड छात्रों को राहत मिलने के बाद अब आवेदकों की संख्या बढ़ेगी। 15 से 20 हजार छात्रों के सीटेट पास होने की संभावना है।











