---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

ब्रेकिंग: दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, तेज हवाओं और बारिश की संभावना

By Riya Kumari

Published :

Follow
ब्रेकिंग: दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 घंटे भारी मौसम का अलर्ट, तेज हवाओं और बारिश की संभावना

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के लिए अगले 2 घंटे का मौसम अलर्ट जारी किया है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

यह भी पढे : सरायकेला में नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली, लोगों से नशामुक्त समाज निर्माण की अपील

https://socialsamvad.com/wp-content/uploads/2026/06/Untitled-design-1.mp4

दिल्ली में कई इलाकों में बारिश की संभावना

नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में भी बारिश के आसार हैं, जहां हवाओं की गति 30 से 50 किमी/घंटा तक रह सकती है।

एनसीआर के शहरों में भी बदलेगा मौसम

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, दादरी और लोनी में भी मौसम का मिजाज तेजी से बदलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, अमरोहा और मुरादाबाद में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version