Brett Lee ने Preity Zinta संग डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, IPL के दिनों को किया याद

By Riya Kumari

Published :

Follow
Brett Lee ने Preity Zinta संग डेटिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, IPL के दिनों को किया याद

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बॉलीवुड अभिनेत्री और Preity Zinta के साथ लंबे समय से चली आ रही डेटिंग अफवाहों पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। ब्रेट ली ने साफ किया कि दोनों के बीच कभी कोई प्रेम संबंध नहीं था और वे हमेशा अच्छे दोस्त रहे हैं।

यह भी पढे : ‘भारत मेरी मां है, पाकिस्तान मेरी मौसी’… सनी देओल ने दोहराई धर्मेंद्र की बात, कहा- हम कलाकार हैं, राजनीति नहीं करते

IPL के दौरान शुरू हुई थीं अफवाहें

ब्रेट ली और Preity Zinta की दोस्ती उस समय चर्चा में आई थी, जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आईपीएल में प्रीति जिंटा की टीम Punjab Kings का हिस्सा थे। दोनों की तस्वीरें और साथ नजर आने के कारण मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, इन अफवाहों को लेकर दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से ज्यादा कुछ नहीं कहा था।

ब्रेट ली ने कहा- कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में ब्रेट ली ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया। उन्होंने बताया कि प्रीति जिंटा के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती का था और आज भी दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।

भारत और मुंबई से खास जुड़ाव

ब्रेट ली ने भारत और मुंबई के साथ अपने पुराने रिश्तों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों से ही भारत उनके लिए खास जगह रहा है। मुंबई में बिताए समय और भारतीय फैंस के प्यार को उन्होंने हमेशा यादगार बताया।

सालों पुरानी अफवाहों पर लगा विराम

ब्रेट ली के इस बयान के बाद प्रीति जिंटा के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। दोनों सितारों ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति सम्मान और दोस्ती का रिश्ता कायम रखा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version