चांडिल में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, होटल में दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

By Riya Kumari

Published :

Follow
चांडिल में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, होटल में दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने जमशेदपुर के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात आसनबनी स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल में हुई।

यह भी पढे : 1st, ऑल ओडिशा जेकेए कराटे चैंपियनशिप आयोजित।(बोलानी महिला समिति के प्रतिभागियों ने 8पदक अपनै नाम किया)

दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज निवासी निखार सबलोक (33) के रूप में हुई है।

होटल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के अनुसार, निखार सबलोक किसी काम से कांदरबेड़ा स्थित टेंथमाइल स्टोन होटल पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उन्हें करीब चार गोलियां मारीं। इनमें एक गोली सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फायरिंग के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद लोगों और निखार के साथियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मदद से घायल कारोबारी को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से मिले गोली के खोखे

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या में शामिल अपराधियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रंगदारी के एंगल से भी जांच

निखार सबलोक होटल समेत अन्य कारोबार से जुड़े व्यवसाय करते थे। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए कई एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में रंगदारी विवाद का एंगल भी सामने आया है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कारोबारी वर्ग में दहशत

दिनदहाड़े होटल में हुई हत्या के बाद चांडिल से लेकर जमशेदपुर तक कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और परिचित भी टीएमएच पहुंचे।

चांडिल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में जुटी है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version