Cancer Drug Price Cut 2026: कैंसर की 137 दवाएं सस्ती, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

By Riya Kumari

Published :

Follow
Cancer Drug Price Cut 2026: कैंसर की 137 दवाएं सस्ती, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : कैंसर के इलाज पर होने वाले भारी खर्च से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय कर दी है। इसके बाद कई कैंसर दवाओं की कीमतों में 50 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की गई है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। कुछ दवाओं की कीमतों में 96 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट आई है।

यह भी पढे : रांची में टेंट बना अंबा प्रसाद का ठिकाना, परिवार के साथ वहीं की मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा

1,000 से ज्यादा दवाओं के फॉर्मूलेशन हुए सस्ते

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने 137 गैर-अनुसूचित एंटी-कैंसर दवाओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में ट्रेड मार्जिन 30 फीसदी तक सीमित किया है। यह फैसला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 76 दवा कंपनियों ने 1,225 एंटी-कैंसर फॉर्मूलेशन की संशोधित कीमतें जारी की हैं। इनमें 1,031 फॉर्मूलेशन की कीमतों में कमी हुई है। वहीं, 600 ब्रांड की कीमतों में 50 फीसदी से अधिक की कटौती दर्ज की गई है। सबसे अधिक कीमत में 96.45 फीसदी की कमी आई है।

मरीजों को हर साल 3,502 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

सरकार के मुताबिक, कैंसर की दवाओं की कीमतों में इस कटौती से उपभोक्ताओं को सालाना करीब 3,502.31 करोड़ रुपये की बचत होने का अनुमान है। इससे महंगी दवाओं पर निर्भर मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकती है।

इन कैंसर दवाओं की कीमतों में आई कमी

NPPA की ओर से जारी प्रमुख दवाओं और ब्रांड की पुरानी और नई कीमतों के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

दवा और ब्रांडपुरानी कीमतनई कीमत
Bevacizumab 100 MG (Bryxta)₹25,995₹3,318
Denosumab 60 MG (DenOsteoRel)₹24,955₹6,240
Pemetrexed 500 MG (ReliTrexed)₹9,977₹1,113
Pertuzumab 420 MG (LUPIHER 2)₹83,520₹37,358.35

ये कीमतें सरकारी सूची में दर्ज संबंधित ब्रांड और फॉर्मूलेशन की हैं। अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड के अनुसार कीमतें अलग हो सकती हैं।

किन दवाओं को किया गया है शामिल?

इस पहल में इम्यूनोथेरेपी की दवाओं के साथ-साथ स्तन, प्रोस्टेट, फेफड़े, कोलन, ओवरी और सर्वाइकल कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं भी शामिल हैं। इनमें Pembrolizumab, Durvalumab, Osimertinib, Denosumab, Pegfilgrastim और Bevacizumab जैसी दवाएं शामिल हैं।

दवाओं की नई कीमत कैसे चेक करें?

मरीज और उनके परिजन दवाओं की संशोधित कीमत जानने के लिए सरकार के Pharma Sahi Daam मोबाइल ऐप या NPPA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नई मूल्य सूची देख सकते हैं। दवा दुकानों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों को भी संशोधित MRP की सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य के ड्रग कंट्रोलर दवा कंपनियों, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों की ओर से नई कीमतों के पालन की निगरानी करेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version