Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

278 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा संपुष्टि हेतु विशेष कैंप का आयोजन, उपायुक्त ने किया सहभागिता

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Special Camp Organized for Service Confirmation of 278 Graduate-Trained Teachers
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा स्थापना समिति द्वारा अनुमोदित 278 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय-चाईबासा स्थित सभागार में एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष की उपस्थिति में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए शिक्षकों के बीच सेवा पुस्तिकाओं का वितरण किया तथा उन्हें शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े : निरीक्षण पर कांड्रा पहुंचे डीआरएम तरुण हुरिया: सुविधाओं से लैस होकर डिवीजन का सबसे सुंदर स्टेशन बनेगा कांड्रा, बंद ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए भी प्रयास तेज

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों की सोच को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य शिक्षकों के सहयोग से शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना तथा एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है।

उपायुक्त ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे विद्यार्थियों को केवल पाठ्य ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि उनमें नियमित लेखन की आदत विकसित करने हेतु भी विशेष प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने दायित्वों का सर्वोत्तम निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator