Dr Abhishek Child Care

अमेरिका में भी मनेगा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला के भव्य मंदिर का उद्घाटन अगले महीने 22 जनवरी को होना है। मंदिर के उद्घाटन समारोह को लेकर भारत ही नहीं, अमेरिका में भी तैयारियां चल रही हैं। जी हा अमेरिका में रहने वाले हिंदु समुदाय के लोगों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़े : शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक कराने वाले गागाभट्ट के वंशज कराएंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा

हिंदू अमेरिकी समुदाय ने राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए अपने-अपने घरों में पांच दीये जलाने की योजना बनाई है।इतना ही नहीं, समुदाय इस शुभ अवसर पर विभिन्न शहरों में कार रैलियां आयोजित करने, भव्य उद्घाटन समारोह की लाइव स्क्रीनिंग, सामुदायिक सभा के आयोजन और वॉच पार्टियां जैसे कई कार्यक्रमों की योजना बना रहा है।

शिकागो में एक हिंद समुदाय के नेता ने बताया कि यह हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हमने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि हम यह दिन देख पाएंगे। 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator